नई दिल्ली, 18 अगस्त। अकसर लोगों के मन में ख्याल आता है कि जॉब के सहारे जिंदगी नहीं काटी जा सकती। इसलिए लोग किसी न किसी तरह छोटे-मोटे बिजनेस आइडिया की तलाश में रहते हैं। अगर आपके मन में भी अपना बिजनेस शुरू करने की चाहत है तो ये खबर आपके काम आएगी। अधिकतर लोग बढ़िया आइडिया न होने के कारण पीछे हट जाते हैं। वैसे बिजनेस आइडिया होना भी ऐसा चाहिए, जिसमें मुनाफे की गारंटी न सही, मगर उम्मीद तगड़ी हो। यहां हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस की जानकारी देंगे।
रोजाना होगी मोटी कमाई
जिस बिजनेस की जानकारी हम आपको यहां देंगे, उसमें आप रोज 4000-5000 रुपये तक कमा सकते हैं। इस तरह आपका मासिक लाखों में होगा। आपको मालूम होगा कि भारत में कॉर्न फ्लेक्स की खपत काफी अधिक है। लोग नाश्ते में इसे काफी चाव से खाते हैं। यदि आप इसी का बिजनेस शुरू करें तो नुकसान की संभावना कम और मुनाफे की उम्मीद अधिक रहेगी।
स्वास्थ्य के लिए बेस्ट
अच्छी बात यह है कि कॉर्न फ्लैक्स को स्वास्थ्य के लिए बेस्ट माना जाता है। इसलिए हेल्थ पर ध्यान देने वाले आपके प्रोडक्ट को जरूर खरीदेंगे और आपकी सेल्स बरकरार रहेगी। अब बात करते हैं बिजनेस शुरू करने के लिए जमीन की जरूरत की। आपको प्लांट लगाने के लिए जमीन चाहिए। साथ ही अपने माल को रखने के लिए स्टोर की जगह भी। यानी आपको अच्छे खासे एरिया की जरूरत पड़ सकती है, जो आप किराये पर भी ले सकते हैं।
इन सामानों की होगी जरूरत
बताते चलें कि एक अनुमान के अनुसार आपके पास 2000 से 3000 स्क्वॉयर फिट एरिया होना चाहिए। जहां तक जरूरी चीजों का सवाल है तो मशीन के अलावा आपके पास बिजली का बढ़िया कनेक्शन, जीएसटी नंबर और कच्चे माल और उसके लिए होना जरूरी है। जहां तक शुरुआती निवेश का सवाल है तो ये काम 6-7 लाख रु के साथ शुरू हो सकता है। यदि आप ज्यादा बजट का इंतजाम कर सकते हैं और बढ़िया। क्योंकि जितना बड़े स्तर पर आप बिजनेस शुरू करेंगे, उतना ही अधिक आपका मुनाफा रहेगा।
समझिए पूरा गुणा-गणित
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 किलो कॉर्न फ्लैक्स को करीब 30 रुपये में तैयार किया जा सकता है। इतने रु में प्रोडक्ट तैयार करने पर आप इसे मार्केट में 65-70 रु प्रति किलो के रेट पर बेच सकते हैं। यदि आप 125 किलो कॉर्न फ्लैक्स रोजाना बेच पाएं तो आपका डेली लाभ 5000 रुपये के आस-पास रह सकता है। इस तरह आपको महीने में अच्छा खासा प्रोफिट मिलेगा।
किन-किन चीजों में होगा मशीन का इस्तेमाल
इस बिजनेस में मशीनों का अहम रोल है। मक्के से तैयार होने वाली जिस कॉर्न फ्लैक्स को आप स्पेशल मशीन से बनाएंगे, वही मशीन गेहूं और चावल के फ्लैक्स भी तैयार कर सकती है। इस तरह आपके पास मौका होगा अपने प्रोडक्ट में वेराइटी लाने का। एक अहम का ध्यान रखें कि आपको मक्का और गेहूं खरीदने होंगे, जो उचित रेट पर खरीदें और बढ़िया क्वालिटी के भी। क्योंकि अगर क्वालिटी खराब हो तो बिजनेस नहीं चलेगा और अगर दाम ज्यादा हुआ तो आपको कम प्रोफिट पर गुजारा करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications