क्रेडिट स्कोर आपकी फाइनेंशियल स्थिति का अहम पैमाना है। यह 300 से 900 के बीच का नंबर होता है और बताता है कि आपने अब तक लिए गए लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान कितनी जिम्मेदारी से किया है। अच्छा स्कोर होने पर बैंक आपको कम ब्याज दर पर लोन देते हैं, जबकि खराब स्कोर से लोन मंजूर होने में मुश्किल हो सकती है और क्रेडिट कार्ड की लिमिट भी प्रभावित हो सकती है।

क्रेडिट स्कोर का महत्व
क्रेडिट स्कोर किसी व्यक्ति की फाइनेंशियल क्रेडिबिलिटी का संकेत है। यह न केवल लोन मंजूरी पर असर डालता है बल्कि अलग-अलग फाइनेंशियल सर्विसों और ऑफर्स पर भी प्रभाव डालता है। कई बार छोटी-सी गलती या पुराना रिकॉर्ड भी स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को नियमित रूप से जांचते रहें।
भारत में प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो
भारत में चार प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो काम कर रहे हैं CIBIL, Experian, CRIF High Mark और Equifax। ये सभी हर 15 दिन में डेटा अपडेट करते हैं। इसके बावजूद टाइपिंग मिस्टेक, डुप्लीकेट एंट्री या पुराने रिकॉर्ड के कारण रिपोर्ट में गलती आ सकती है। ऐसे मामलों में आप क्रेडिट स्कोर डिस्प्यूट कर सकते हैं।
क्रेडिट स्कोर में गलती सुधारने का प्रोसेस
अपने क्रेडिट ब्यूरो की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।
रिपोर्ट में मौजूद गलती पहचानें।
Raise Dispute ऑप्शन चुनें।
फॉर्म में पूरी जानकारी भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें, जैसे आईडी प्रूफ या पेमेंट रिसीट।
सबमिट करने के बाद रिपोर्ट पर Under Dispute का टैग लग जाएगा।
डिस्प्यूट के बाद क्या होता है?
क्रेडिट ब्यूरो संबंधित लेंडिंग संस्था से वेरिफिकेशन करता है।
लगभग 30 दिनों के भीतर रिपोर्ट अपडेट हो जाती है।
अंतिम रिपोर्ट ईमेल या पोस्ट के जरिए प्राप्त होती है।
सावधानियां और सुझाव
गलती और सुधार को स्पष्ट रूप से लिखें।
सभी डॉक्यूमेंट्स पूरा और प्रमाणिक होना चाहिए।
ऑनलाइन स्टेटस नियमित ट्रैक करें।
सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखें।
अगर मामला न सुलझे, तो RBI Ombudsman तक शिकायत भेज सकते हैं।
क्रेडिट स्कोर में सुधार सिर्फ आपकी फाइनेंशियल क्रेडिबिलिटी बढ़ाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह लोन और क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं पर बेहतर ऑफर पाने में मदद करता है। नियमित रूप से अपनी रिपोर्ट जांचें और गलती पाए जाने पर तुरंत डिस्प्यूट उठाएं। इससे आपकी फाइनेंशियल स्थिति सुरक्षित, ट्रांसपेरेंसी और मजबूत बनी रहेगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications