नयी दिल्ली। कोरोनावायरस के कारण अर्थव्यवस्था के लिए जोखिम बढ़ रहा है। यहां तक कि बैंक में जमा भी सुरक्षित नहीं हैं। यस बैंक का संकट हाल ही में सामने आया और अब छोटे बैंकों के निवेशक थोड़ा चिंतित हो रहे हैं। ऐसे समय में सुरक्षित माध्यमों में निवेश करना सबसे अच्छा है। हम आपको 4 ऐसे ऑप्शन के बारे में बतायेंगे जो इतने बड़े खतरे के बावजूद सुरक्षित हैं। इनमें सबसे पहला है राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी)। एनएससी पोस्ट ऑफिस की एक योजना है और इसे भारत सरकार का समर्थन है। लेकिन इन हालातों में निवेश के लिए ये इकलौती दलील नहीं है। इस पर आपको 7.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है, जबकि एसबीआई की एफडी पर ब्याज दर महज 6 फीसदी है। एनएससी पर आपको सेक्शन 80सी का लाभ भी मिलता है, जिसके जरिये अधिकतम 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स बेनेफिट मिलेगा। यह एक अच्छी योजना है, जो सुरक्षित है और अच्छा रिटर्न भी देती है।
केटीडीएफसी फिक्स्ड डिपॉजिट
केटीडीएफसी केरल सरकार की योजना है, जो इसमें जमा की गारंटी लेती है। बल्कि केरल सरकार ब्याज के साथ 4,500 करोड़ रुपये तक की जमा और ब्याज चुकाने की भी गारंटी लेती है। इस योजना में 1 साल की जमा राशि पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। 2 और 3 वर्ष की जमा राशि पर भी आपको 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। ये दर अधिकांश बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों से काफी बेहतर है। मगर ध्यान रहे कि अगर आपकी ब्याज राशि 5000 रुपये से अधिक हो तो उस पर टीडीएस लगेगा।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट भी एक पोस्ट ऑफिस स्कीम है और इसलिए बहुत सुरक्षित है। इसमें 1, 2 और 3 साल की जमा राशि पर 6.9 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सरकार छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती कर सकती है। इसलिए इस योजना में इसी समय निवेश करना बेस्ट है, ताकि आपको बेहतर और उच्च दर का फायदा मिले। बता दें कि इस योजना के खाते को एक डाकघर से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है और आपके कितने भी खाते खोल सकते हैं।
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस फिक्स्ड डिपॉजिट
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एलआईसी की इकाई है और इसलिए इसमें जमा पैसा सुरक्षित हैं। इसमें जमा पर दी जाने वाली ब्याज दर 1 वर्ष की अवधि के लिए 7.50 प्रतिशत और 18 महीने की जमा राशि पर 7.5 प्रतिशत है। यदि आप 3 और 5 वर्ष के लिए एफडी करवायें तो आपको 7.6 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी, जो काफी बेहतर ऑप्शन है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications