ग्राहक अपने बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं। अगर ग्राहकों को नकदी की आपात जरूर होती है, तो बैंक ग्राहकों को घर पर भी नकदी डिलीवर करने को तैयार है।
नई दिल्ली: ग्राहक अपने बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं। अगर ग्राहकों को नकदी की आपात जरूर होती है, तो बैंक ग्राहकों को घर पर भी नकदी डिलीवर करने को तैयार है। जी हां देश के कई सरकारी बैंक घर बैठे बैंकिंग सर्विस मुहैया करा रहे हैं। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने डोरस्टेप बैंकिंग के लिए टोल फ्री नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करके आप घर बैठे बैंकिंग सुविधा का फायदा उठा सकते हैं। अब बैंक जाने और वहां लंबी लाइन में लगने का झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। SBI : जल्द करें PAN Card खाते से लिंक वरना नहीं कर पाएंगे ये ट्रांजैक्शन

घर बैठे ही मंगवा सकते पैसा
ग्राहक अब घर बैठे ही पैसा मंगवा सकते हैं। डोरस्टेप बैंकिंग में बैंक पैसा निकालने और जमा करने समेत कई सुविधाएं दे रहे हैं। इस सर्विस में बैंक अब खुद चलकर आपके घर आएगा। भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक आपको कई तरह की खास सुविधाएं दे रहे हैं। बैंक ने इसके लिए एक ऐप भी लॉन्च किया गया है, जिसकी मदद से आप डोरस्टेप बैंकिग का फायदा ले सकते हैं।
टोल फ्री नंबर पर करें संपर्क
किसी भी सरकारी बैंक की डोरस्टेप बैंकिंग के लिए टोल फ्री नंबर 1800-1037-188 और 1800-1213-721 पर संपर्क किया जा सकता है। डोरस्टेप बैंकिंग के लिए www.psbdsb.in पर भी संपर्क किया जा सकता है। इस सर्विस के लिए सरकारी बैंकों ने आपस में एक गठबंधन भी बनाया है। डोरस्टेप बैंकिंग के लिए आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
ग्राहकों को मिलेगी ये खास सुविधाएं
डोरस्टेप बैंकिंग (डीएसबी) सर्विस में कई तरह की सुविधाएं दी जा रही हैं। इस सर्विस में आप इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
- कैश लेन-देन कर सकते हैं।
- चेक लेने, चेकबुक लेने, ड्रॉफ्ट देने जैसे काम कर सकते हैं।
- जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा
- एक दिन में 1 हजार से 20 हजार तक कैश निकाल कर मंगवा सकते हैं
- एक दिन में 1 हजरा से 20 रुपये तक कैश जमा करवा सकते हैं
- सावधि जमा रसीद
- अकाउंट स्टेटमेंट
- ड्राफ्ट या फॉर्म 16 प्रमाण पत्र
- केवाईसी दस्तावेजों का लेना
ये बैंक दे रहे है सर्विस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डोरस्टेप बैंकिंग में आप बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक समेत पब्लिक सेक्टर के 12 बैंकों की तमाम सर्विस का फायदा उठा सकते हैं।
एसबीआई डोरस्टेप बैंकिंग सर्विसेज की खास बातें
- इन सेवाओं में नकदी देने, नकदी लेने, चेक देने, ड्राफ्ट की डिलिवरी, टर्म डिपॉजिट एडवाइज की डिलिवरी, लाइफ सर्टिफिकेट और केवाईसी डॉक्यूमेंट्स देने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
- कार्यकारी दिनों में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक 1800111103 नंबर पर कॉल कर सेवाओं के लिए रिक्वेस्ट की जा सकती है।
- सर्विस रिक्वेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन होम ब्रांच पर होगा।
- डोरस्टेप बैंकिंग सेवाएं केवल पूरी तरह केवाईसी हो चुके ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध है।
- गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए 60 रुपये और जीएसटी प्रति विजिट शुल्क लगेगा। वित्तीय लेनदेन के लिए 100 रुपये और जीएसटी प्रति विजिट शुल्क लगेगा।
- नकदी निकासी और नकदी जमा के लिए प्रति दिन प्रति लेनदेन 20,000 रुपये की सीमा निर्धारित है। इन सेवाओं के लिए खाताधारक को होम ब्रांच से 5 किमी के दायरे में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ मौजूद रहना होगा।
- ज्वाइंट अकाउंट वाले ग्राहक इन सेवाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे।
- गैर-व्यक्तिगत और नाबालिग खाते भी इस सुविधा के योग्य नहीं होंगे।
- निकासी चेक या फिर पासबुक द्वारा ही की जा सकेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications