How to Check PF Balance: सैलरीड पर्सन के लिए भविष्य निधि के तौर पर पीएफ अकाउंट होता है. सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों के लिए यह सरकार ऑपरेट करती है. वहीं, प्राइवेट नौकरियों में कंपनियां इसे ऑपरेट करती हैं. इस अकाउंट में कंपनी और कर्मचारियों की ओर से मंथली रमक जमा किया जा सकता है. साथ ही जमा रकम पर गारंटीड ब्याज मिलता है. इस रकम को जरूरत के लिहाज से विथड्रॉ किया जा सकता है.
PF खाते के लिए सबसे जरूरी UAN नंबर होता है. जिससे अकाउंटहोल्डर्स अकाउंट का एक्सेस पाते हैं. इसके जरिए बैलेंस चेक करने से लेकर रकम विथड्रॉ तक किया जा सकता है. हालांकि, कभी-कभी PF अकाउंट के बैलेंस की जानकारी के समय UAN नंबर्स की याद नहीं होता है. तो ऐसे में आप बिना UAN के भी अपना PF बैलेंस जान सकते हैं.
ये नंबर आएगा बेहद काम
PF के खाते में कितनी रकम इकट्ठा हो गई है. इसकी जानकारी अक्सर अकाउंटहोल्डर्स को पता नहीं होती है. PF खाते में अपना बैलेंस चेक करने के लिए UAN नंबर और पासवर्ड के साथ EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करना होता है. हालांकि, इसे बिना UAN नंबर के भी चेक किया जा सकता है.
बिना UAN नंबर के PF खाते में पैसे चेक करने के लिए 9966044425 नंबर पर मिस कॉल देना होगा. जैसे ही अकाउंटहोल्डर्स इस नंबर में मिस कॉल देंगे उसके बाद SMS के जरिए मोबाइल पर आपको खाते में बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी. इसके अलावा 7738299899 नंबर पर मैसेज भेज करके भी अपने PF खाते के बैलेंस को पता कर सकते हैं...
SMS सर्विस: बिना UAN नंबर के PF बैलेंस चेक करें
अगर अकाउंटहोल्डर्स के पास UAN नहीं है, तो SMS के जरिए भी प्रॉविडेंड फंड का बैलेंस की चेक किया जा सकता है...
स्टेप-1 : अपने मैसेज बॉक्स में ' EPFOHO UAN ' टाइप करें,
स्टेप-2 : EPFO के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर से इसे 7738299899 नंबर पर भेजें,
स्टेप-3 : आपको अंतिम PF अंशदान, आपकी बैलेंस रकम, साथ ही उपलब्ध KYC जानकारी प्राप्त होगी।
स्टेप-4 : यदि आप अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो शॉर्टकोड में UAN के बाद भाषा के पहले तीन अक्षर जोड़ने होंगे.

UMANG ऐप पर चेक करें बैलेंस
PF अकाउंटहोल्डर्स सीधे UMANG ऐप पर जाकर भी खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं. इसके लिए फोन में उमंग ऐप को डाउनलोड करना होगा. फिर पीएफ अकाउंट को एक्सेस करना होगा. इसके बाद अपने खाते के PF बैलेंस को चेक कर सकते हैं.
UMANG ऐप डाउनलोड करने के लिए आपको गूगल प्ले स्टोर या एप्पल के ऐप स्टोर पर जाकर ऐप को डाउनलोड करना होगा. फिर अपने UAN नंबर के साथ लॉग-इन करें. इसके बाद पीएफ अकाउंट के पासबुक सेक्शन में जाकर अपने PF खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications