EPFO 3.0 rollout soon; 5 Big Benefits : यदि आप किसी प्राइवेट संस्थान में काम करते हैं तो आप जरूर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से परिचित होंगे। अब इससे जुड़ी एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो ईपीएफओ के 8 करोड़ मेंबर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

दरअसल, ईपीएफओ द्वारा 2025 में अपना डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म EPFO 3.0 जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ईपीएफओ 3.0 के लॉन्च होने पर मेंबेर्स को अधिक से अधिक फायदा मिल सकता है। इसके आने के बाद PF से जुड़ी कई बड़ी परेशानियां खत्म हो जाएंगी और आपको पैसा निकालने से लेकर क्लेम करने तक हर काम आसान हो जाएगा।
इस दिशा में केंद्र सरकार ने हाल ही में इंफोसिस, विप्रो और टीसीएस जैसी दिग्गज आईटी कंपनियों को इस सिस्टम प्रणाली के विकास और रखरखाव हेतु चयन किया है।
तो आइए जानने की कोशिश करते हैं कि EPFO 3.0 लॉन्च होने से PF का पूरा सिस्टम कैसे बदलने वाला है और इससे 8 करोड़ कर्मचारियों को क्या-क्या बड़े फायदे मिलने वाले हैं...
EPFO 3.0 क्या है?
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने नए वर्जन EPFO 3.0 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस प्लेटफॉर्म का मकसद है PF सर्विस को तेज, आसान और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। सरकार ने इसके लिए इंफोसिस, विप्रो और TCS जैसी बड़ी IT कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है।
EPFO कर्मचारियों को मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे
ATM से सीधे PF निकासी
EPFO 3.0 के तहत सदस्य अपने EPF फंड को सीधे ATM से बैंक की तरह पैसे निकाल सकेंगे। इसके लिए उन्हें अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) एक्टिव करना होगा और आधार को अपने बैंक खाते से लिंक करना होगा।
UPI के ज़रिए PF निकालना
ईपीएफओ 3.0 के ज़रिए सदस्य अब UPI के ज़रिए भी अपनी पीएफ राशि निकाल सकेंगे।
ऑनलाइन क्लेम और करेक्शन आसान
अब PF क्लेम और पर्सनल डिटेल्स में बदलाव के लिए ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। सब कुछ ऑनलाइन होगा और सिर्फ OTP से करेक्शन हो जाएगा। क्लेम स्टेटस भी आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।
डेथ क्लेम का फास्ट सेटलमेंट
EPFO ने हाल ही में निर्देश दिया है कि डेथ क्लेम का निपटारा अब और आसान किया जाएगा। नाबालिग बच्चों के लिए गार्जियनशिप सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी जिससे उनके परिवारों को त्वरित सहायता मिल सकेगी।
बेहतर डिजिटल अनुभव
ईपीएफओ 3.0 के तहत, कर्मचारियों को एक बेहतर और यूज़र्स-अनुकूल डिजिटल अनुभव मिलेगा। नई सुविधाओं के ज़रिए, वे अपने पीएफ खातों की स्थिति, योगदान और अन्य विवरणों को आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। यह डिजिटल परिवर्तन ईपीएफओ सेवाओं को कर्मचारियों के लिए और अधिक सुलभ बनाएगा।
ईपीएफओ 3.0 के लॉन्च में देरी
ईपीएफओ 3.0 को जून 2025 में लॉन्च करने की योजना थी, लेकिन तकनीकी परीक्षणों और अन्य कारणों से इसमें देरी हुई है। ईपीएफओ और संबंधित मंत्रालयों द्वारा इस प्लेटफॉर्म को कर्मचारियों के लिए और अधिक उपयोगी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यह प्लेटफॉर्म कर्मचारियों के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
ईपीएफओ की अन्य सविधाएं
ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए कई अन्य सुविधाएं भी प्रदान की हैं...
आधार के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया :- अब कर्मचारी अपने आधार के माध्यम से केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं, जिससे यह प्रक्रिया सरल और त्वरित हो गई है।
ऑनलाइन नामांकन और सुधार :- कर्मचारी अब अपने नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरणों में सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर :- ईपीएफओ ने नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बना दिया है, जिससे कर्मचारियों को सुविधा हुई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications