How to Check PF Account Interest Rate: देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ब्याज की रकम जमा करना शुरू कर दिया है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर न तो कोई SMS भेजा गया है और न ही कोई ईमेल, लेकिन कई कर्मचारियों की EPF पासबुक में ब्याज जुड़ने की एंट्री दिखाई देने लगी है।

क्यों है यह खबर खास?
फरवरी 2025 में EPFO के सेंट्रल बोर्ड ने 8.25% ब्याज दर का प्रस्ताव रखा था, जिसे बाद में वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिल गई। अब यह ब्याज धीरे-धीरे देशभर के सभी EPF खातों में ट्रांसफर किया जा रहा है। भारत में फिलहाल लगभग 8 करोड़ से ज्यादा EPF खाते हैं, जिनमें यह ब्याज जमा किया जाएगा।
PF में कटने वाली रकम की जानकारी
EPF में हर महीने दो पक्षों का योगदान होता है कर्मचारी और नियोक्ता (एम्प्लॉयर)।
कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 12% हिस्सा PF खाते में जाता है।
नियोक्ता की ओर से भी योगदान होता है, लेकिन यह दो हिस्सों में बंटा होता है:
8.33% कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) में
3.67% प्रोविडेंट फंड में
यह हर महीने का योगदान धीरे-धीरे बड़ी रकम में तब्दील हो जाता है, जिस पर EPFO हर साल ब्याज देता है।
ब्याज कैसे जोड़ा जाता है?
ब्याज का कैलकुलेशन हर महीने किया जाता है, लेकिन यह पूरे साल का ब्याज एक बार में पासबुक में दिखता है आमतौर पर जून से अगस्त के बीच, ब्याज कंपाउंडिंग के आधार पर जोड़ा जाता है, यानी आपकी जमा राशि पर ब्याज और उस ब्याज पर फिर से ब्याज। ध्यान रहे कि EPS (पेंशन फंड) हिस्से पर ब्याज नहीं दिया जाता।
ऐसे चेक करें कि ब्याज आया या नहीं
आप अपने EPF खाते में ब्याज आया है या नहीं, यह बहुत आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। नीचे स्टेप-बाय-स्टेप तरीका दिया गया है
ऑनलाइन चेक करने की प्रक्रिया:
https://www.epfindia.gov.in पर जाएं।
"Our Services" सेक्शन में जाएं, फिर "For Employees" पर क्लिक करें।
यहां "Member Passbook" पर क्लिक करें या सीधे https://passbook.epfindia.gov.in पर जाएं।
इसके बाद यूएन नंबर, पासवर्ड, और कैप्चा कोड फिल करके लॉगिन करें।
लॉगिन के बाद आपकी सभी कंपनियों के PF खाते दिखाई देंगे।
अपनी मौजूदा सदस्य ID पर क्लिक करें और पासबुक चेक करें वहां ब्याज की एंट्री देख सकते हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें:
कभी-कभी ब्याज जुड़ चुका होता है लेकिन पासबुक में अपडेट होने में कुछ दिन लग सकते हैं।
सुनिश्चित करें कि UAN एक्टिवेट हो और आपकी KYC पूरी हो (पैन, आधार, बैंक डिटेल्स)।
पासबुक देखने के लिए EPFO की साइट पर UAN से लॉगिन करना जरूरी है।
आप एक EPFO सदस्य हैं, तो यह समय है कि आप अपने खाते की पासबुक को जरूर चेक करें। सालाना मिलने वाला ब्याज आपकी लंबी अवधि की बचत को और भी मजबूत बनाता है। इसलिए समय-समय पर ब्याज की स्थिति जानना और अपनी पासबुक अपडेट रखना एक अच्छी वित्तीय आदत है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications