EPFO Mobile Number Update: आजकल अधिकतर काम घर बैठे ही आसानी से हो जाते हैं, जिससे कई चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ज्यादातर सर्विसेस अब ऑनलाइन मौजूद हैं। नौकरीपेशा लोगों को यह पता होगा कि EPFO में योगदान करने पर सभी जानकारी SMS के माध्यम से रजिस्टर्ड नंबर पर भेजी जाती हैं।

मोबाइल नंबर अपडेट रखना है जरूरी
ऑनलाइन अपडेट के लिए भी OTP वेरिफिकेशन के लिए मोबाइल नंबर जरूरी होता है। लेकिन अगर आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बदल गया है, तो इसे अपडेट करना भी अब आसान है। यह काम घर बैठे ही ऑनलाइन किया जा सकता है।
EPFO अकाउंट में मोबाइल नंबर ऑनलाइन कैसे बदलें?
मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. नीचे दिए गए तरीके से आप घर बैठे ही यह काम कर सकते हैं।
- सबसे पहले अपने लैपटॉप या मोबाइल पर UAN पोर्टल खोलें।
- अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉग इन करें।
- लॉग इन होने के बाद, मेन्यू बार में 'Manage' ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन मेन्यू में से 'Contact Details' को चुनें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका मौजूदा रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिखाई देगी. 'Change Mobile No' के सामने बने बॉक्स पर टिक करें।
- एक नया सेक्शन खुलेगा, जहां आपको दो बार अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद 'Get Mobile OTP' बटन पर क्लिक करें।
- आपके नए मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा और उस OTP को दर्ज करें और 'Verify mobile OTP' पर क्लिक करें।
- इसके बाद 'Get Authorization Pin' पर क्लिक करें. इस पर क्लिक करते ही आपको एक नया नंबर दिखने लगेगा।
- इस नंबर पर आपको एक 4 अंकों का पिन मिलेगा।
- इस पिन को आप पेज पर मौजूद खाली बॉक्स में भर दें और 'Save Changes' पर क्लिक कर दें।
- इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपका मोबाइल नंबर UAN पोर्टल पर अपडेट हो जाएगा।
- इसके बाद आपको EPFO की तरफ से नए नंबर के अपडेट होने का मैसेज भी आएगा।
इस तरह, EPFO ने ऑनलाइन सर्विसेस के माध्यम से आपके काम आसान तरह से हो जाएंगे। मोबाइल नंबर अपडेट करने की यह सुविधा उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन है, जिनका नंबर बदल गया है और वे EPFO से जुड़ी जानकारी प्राप्त करना जारी रखना चाहते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications