EPF Withdrawal UPI Process: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने PF (Provident Fund) विड्रॉल प्रोसेस को और आसान बनाने के लिए UPI (Unified Payments Interface) के मदद से निकासी की सर्विस शुरू की है। अब कर्मचारी बिना बैंक अकाउंट की जानकारी से सीधे अपने UPI ID की मदद से PF राशि प्राप्त कर सकते हैं।

UPI से PF विड्रॉल के लिए इन जानकारी का होना है जरूरी (EPFO UPI withdrawal)
एक्टिव UPI ID जैसे कि yourname@upi, जो आपके बैंक खाते से लिंक हो।
इसके बाद EPFO की वेबसाइट पर लॉगिन करके UPI ID को अपने खाते से लिंक करें।
फिर आपका आधार, पैन और बैंक जानकारी EPFO पोर्टल पर अपडेट और वेरिफिकेशन होना चाहिए।
UPI से PF फंड ऐसे निकालें (pf fund withdrawal process)
- EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: https://www.epfindia.gov.in
- फिर 'Member UAN/Online Service (OCS/OTCP)' पर क्लिक करें। यहां से UAN पोर्टल पर लॉगिन करें।
- UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें, इसके लिए अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) और पासवर्ड का यूज करके लॉगिन करें।
- इसके बाद 'Manage' टैब में जाकर 'KYC' चुनें। इसके बाद यहां पर अपनी UPI ID जोड़ें और उसे वेरिफाई करें।
- 'Online Services' टैब में 'Claim (Form-31, 19 & 10C)' सेलेक्ट करें। यहां से PF निकासी के लिए आवेदन करें।
- UPI ID को लिखें और भुगतान विधि के रूप में अपनी रजिस्टर्ड UPI ID का चयन करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और आवेदन सबमिट करें। सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद आवेदन सबमिट करें।
UPI के माध्यम से PF निकासी के हैं कई फायदे
UPI के माध्यम से PF निकासी के कई सारे फायेद हैं। बैंक खाता की जानकारी इसके लिए की आवश्यकता नहीं होती, जिससे प्रसोसे और सरल होती है। इसके अलावा राशि सीधे आपके UPI ID से जुड़े बैंक खाते में जमा होती है। UPI के माध्यम से निकासी प्रक्रिया पारंपरिक तरीकों की तुलना में अधिक तेज़ होती है।
एटीएम के जरिये भी निकाल सकेंगे PF का पैसा (EPF withdrawal)
इसके अलावा, EPFO 3.0 प्रोग्राम के तहत EPFO अपने सदस्यों के लिए ATM से विड्रॉल की भी सर्विसेस देंगे। इस सर्विस के शुरू होने के बाद बिना किसी लंबे प्रोसेस के, तुरंत PF की रकम निकालना संभव हो जाएगा।
EPFO ATM एक नई सुविधा होगी, जिसकी मदद से EPFO सब्सक्राइबर्स सीधे ATM से अपना प्रोविडेंट फंड निकाल पाएंगे। EPFO 3.0 का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को बढ़ाना, अपनी सेविंग्स तक आसान पहुंच प्रदान करना और कागजी कार्रवाई को कम करना है। ईपीएफओ एटीएम कार्ड की मदद से आप आसानी से पैसे निकाल पाएंगे। इसके लिए आपको पहले अपना UAN लिंक करना होगा, OTP वेरीफाई करना होगा और फिर कैश निकालना होगा और इस फैसिलिटी के जरिए आप एम्प्लॉयर की मंजूरी का इंतजार किए बिना अपना PF का पैसा निकाल सकेंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications