EPFO Subscribers Can Use Umang App For THESE Services : यदि आप प्राइवेट सेक्टर में कामकाज करते हैं तो कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के सदस्य जरूर होंगे। सरकार EPFO सदस्यों को अलग-अलग तरह की सेवाओं के लिए उमंग ऐप (UMANG APP) का उपयोग करने की सलाह देती है।

उमंग ऐप में ईपीएफओ की जानकारी समेत कई तरह की सुविधाएंउपलब्ध है जैसे आपको चाहे पीएफ का पैसा क्लेम करना हो या उसे ट्रैक करना हो, यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) कार्ड डाउनलोड करना हो, पासबुक देखना हो या योजना प्रमाणपत्र प्राप्त करना हो.. इस तरह के कई अन्य काम भी आप इस ऐप पर कर सकते हैं।
तो चलिए आसान भाषा में जानते हैं कि EPFO सदस्य UMANG ऐप पर कौन-कौनसे काम कर सकते हैं...
क्लेम करना
EPFO सदस्य क्लेम-प्रक्रिया सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह यूज़र्स को उनके द्वारा चुने गए UAN नंबर के खिलाफ क्लेम करने में मदद करता है। इसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर और MPIN दर्ज करना होगा। यदि आप पहली बार इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
अपने क्लेम को ट्रैक करना
आप उमंग ऐप पर पीएम क्लेम को ट्रैक कर सकते हैं।
UAN कार्ड डाउनलोड करना
उमंग ऐप पर EPFO सब्सक्राइबर UAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए यूज़र्स को अपनी जन्मतिथि दर्ज करना होगा और फिर UAN कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पासबुक देखना
ईपीएफओ यूजर्स इस ऐप पर अपने पेंशन खाते में पिछले तीन महीनों के भविष्य निधि लेनदेन का विवरण देख सकते हैं। यदि चाहें तो उसे पीडीएफ फॉर्म में डाउनलोड भी कर सकते हैं।
क्लेम-योजना प्रमाणपत्र प्राप्त करना
ईपीएफओ अंशधारक सेवा छोड़ते समय कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) की सदस्यता जारी रखने और भविष्य में किसी अन्य प्रतिष्ठान में पेंशन योग्य सेवा के साथ पहले की पेंशन योग्य सेवा को जोड़ने के लिए योजना प्रमाणपत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।
फेस ऑथेंटिकेशन
उमंग ऐप में यूनिवर्सल अकाउंट नंबर का अलॉटमेंट और जनरेशन आधार-आधारित फेस ऑथेंटिकेशन टेक्नोलॉजी (एफएटी) के माध्यम से किया जा सकता है। इसी महीने की शुरुआत में नया नियम लागू हुआ है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications