मौजूदा हालातों को देखते हुए सरकार ने पीएफ खाताधारकों को खास सुविधा दी है। सरकार ने ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को पैसों की अचानक आन पड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए नई सर्विस शुरू की है।
नई दिल्ली, फरवरी 8। अचानक पैसों की जरूरत पड़े, तो अब किसी दूसरे से मदद मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जी हां मौजूदा हालातों को देखते हुए सरकार ने पीएफ खाताधारकों को खास सुविधा दी है। सरकार ने ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स को पैसों की अचानक आन पड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए नई सर्विस शुरू की है। बताते चले कि नए नियम के बाद पीएफ खाताधारक को पैसे निकालने के लिए 3 से 7 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

जी हां अब कोई भी ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स अपने इंप्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) से घंटेभर के भीतर 1 लाख रुपये एडवांस निकाल सकता है। यह पैसा किसी भी तरह की मेडिकल इमरजेंसी के समय निकाला जा सकता है। किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज में कोई व्यक्ति अगर अस्पताल में भर्ती होता है और उसे इमरजेंसी में पैसों की जरूरत होती है तो वह 1 लाख रुपये तक अपने खाते में आसानी से ट्रांसफर करा सकता है।
तुरंत मिलेगा पैसा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकल एडवांस क्लेम करने वाले कर्मचारी के परिवार का मरीज, सरकारी अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। अगर इमरजेंसी में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है तो इस बारे में जांच की जाएगी। इसके बाद ही आप मेडिकल क्लेम के लिए आवेदन भर सकते हैं। सुविधा के तहत आप सिर्फ 1 लाख रुपये तक एडवांस निकाल सकते हैं। हालांकि ध्यान देने वाली बात ये है कि वहीं अगर आप किसी कारोबारी दिवस में आवेदन कर रहे हैं तो अगले ही दिन आपका पैसा खाते में आ जाएगा। यह पैसा या तो कर्मचारी के खाते में या फिर अस्पताल को भी सीधे ट्रांसफर किया जा सकता है। इसके बाद अस्पताल से डिस्चाार्ज होने के 45 दिन के भीतर मेडिकल स्लिप जमा करनी होती है। आपके फाइनल बिल को एडवांस रकम के साथ एडजस्ट कर दिया जाता है।
कैसे निकालें पीएफ खाते से पैसा
ईपीएफओ की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर ऑनलाइन एडवांस के लिए आवेदन करना होगा।
यहां आपको अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर यूनिफाइड पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ (मेंबर इंटरफ़ेस) पर लॉगिन करना पड़ेगा।
वेबसाइट के होम पेज पर ऊपर दाहिनी तरफ ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करें
- आपको एक लिंक nifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface दिखेगा, उस पर क्लिक करें
- अब आपको क्लेम (फॉर्म -31,19,10 सी एवं 10 डी) भरना होगा। इसके बाद में अपने बैंक खाता के आखिरी के 4 अंक भरकर वेरिफाई करना होगा।
- उसके बाद Proceed for Online Claim लिखा दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा।
- ड्रॉप डाउन मेन्यू से पीएफ एडवांस को सेलेक्ट करना होगा।
- यहां आपको एडवांस निकाले का कारण बताना होगा। इसके बाद राशि दर्ज करके चेक की स्कैन कॉपी अपलोडकरना होगा। फिर अपना पता दर्ज करें।
- उसके बाद फिर आप गेट आधार ओटीपी पर क्लिक करें। आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा जिसे दर्ज करना होगा।
- इससे आपका एडवांस क्लेम दर्ज हो जाएगा और आपके खाते में एक घंटे में पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा।
ये सर्विस पिछली बार से कैसे है अलग
बताते चले कि इससे पहले भी मेडिकल इमरजेंसी के समय ईपीएफ से पैसा निकालने की सुविधा थी। लेकिन यह पैसा आपको मेडिकल बिल जमा करने के बाद मिलता था। मेडिकल एडवांस सर्विस उससे अलग है। इसमें आपको कोई भी बिल नहीं जमा करना है। आपको बस अप्लाई करना है और पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। बीमारी की पुष्टि होते ही कर्मचारी के परिवार वाले ईपीएफ के पैसे के लिए आवेदन कर सकते हैं और कुछ घंटे के अंदर ही उन्हें 1 लाख रुपये मिल जाएंगे।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications