नयी दिल्ली। पिछले कई महीनों में लगभग सभी बैंकों ने एफडी की ब्याज दरों में भारी कटौती है। बड़े बैंकों में एफडी पर 5-6 फीसदी से ज्यादा ब्याज नहीं मिल रहा है। मगर कुछ ऐसे छोटे बैंक हैं, जो आपको इससे कहीं अधिक ब्याज दर ऑफर कर सकते हैं। जैसे कि उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 7.5 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है, जो एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े बैंकों के मुकाबले कहीं ज्यादा है। ऐसे ही बैंकों में आप 5 लाख रु का निवेश कर 2 लाख रु का ब्याज पा सकते हैं। इससे आपकी 5 लाख रु की निवेश राशि 7 लाख रु हो जाएगी। यहां हम आपको एफडी पर छोटे बैंकों में मिल रही ऊंची ब्याज की जानकार देंगे। साथ ही बताएंगे कि आप कैसे 5 लाख रु को 7 लाख रु बना सकते हैं।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन फाइनेंस स्मॉल बैंक में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी कराई जा सकती है। ये बैंक एफडी पर 2.5 फीसदी से 7.25 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 फीसदी ज्यादा मिलता है। यानी वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर 3 फीसदी से 7.75 फीसदी तक ब्याज मिलेगा।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से 45 दिन की एफडी पर 3.00 फीसदी, 46 दिन से 90 दिन पर 3.25 फीसदी, 91 दिन से 180 दिन पर 4.00 फीसदी, 181 दिन से 364 दिन पर 6.00 फीसदी, 365 दिन से 699 दिन पर 6.75 फीसदी और 700 दिन पर 7.00 फीसदी ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को इस बैंक में हर अवधि के लिए आधा फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी निवेश में 7 दिन से 14 दिन पर 4.00 फीसदी, 15 दिन से 45 दिन पर भी 4.00 फीसदी, 46 दिन से 90 दिन पर 5.00 फीसदी, 91 दिन से 6 महीने पर 5.50 फीसदी, 6 महीने से 9 महीने पर 6.25 फीसदी, 9 महीने से कम 1 वर्ष पर 6.50 फीसदी, 1 वर्ष से 2 वर्ष पर 6.75 फीसदी, 2 साल से 3 साल पर 7.15 फीसदी, 3 साल से 5 साल से कम पर 7.25 फीसदी, 5 साल पर 7.50 फीसदी और 5 साल से 10 साल पर 7 फीसदी ब्याज देता है। इस बैंक में वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 4.50 फीसदी से 8 फीसदी तक ब्याज मिलता है।
ऐसे बनेंगे 5 लाख रु के 7 लाख रु
यदि आप एक वरिष्ठ नागरिक हैं और सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में 5 लाख रु का निवेश करते हैं तो आपको 8 फीसदी ब्याज दर के हिसाब से सालाना 40 हजार रु का ब्याज मिलेगा। इस तरह 5 साल में आपको 2 लाख रु का ब्याज मिल जाएगा। बल्कि हर साल जो ब्याज आपको मिलेगा उससे अगले साल में आपको उस राशि भी ब्याज मिलेगा। 5 साल बाद आपकी निवेश राशि 7 लाख रु से अधिक हो जाएगी।
बजाज फाइनेंस ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाईं
बजाज फाइनेंस ने एफडी पर ब्याज दरों में 40 आधार अंकों (0.40 फीसदी) की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। बजाज फाइनेंस तीन से पांच साल अवधि की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज देगा। अभी इस अवधि में 6.6 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को इस अवधि के लिए 7.25 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications