ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट 29 अक्टूबर से बिग दिवाली सेल शुरू करने जा रही है। बता दें कि दिवाली सेल 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 4 नवंबर तक चलेगी।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट 29 अक्टूबर से बिग दिवाली सेल शुरू करने जा रही है। बता दें कि दिवाली सेल 29 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 4 नवंबर तक चलेगी। हाल ही में बिग बिलियन डेड सेल समाप्त हुई है, जो 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक चली थी। शुरू हुई Flipkart Dussehra Specials Sale, कम कीमत में खरीदें शानदार स्मार्टफोन ये भी पढ़ें

फिलहाल प्लेटफार्म पर दशहरा सेल चल रही है जो 28 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगी। बिग बिलियन डेज सेल की तरह ही, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए बिग दिवाली सेल जल्दी शुरू होगी। सेल के दौरान कई बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन और प्रोडक्ट्स पर कई प्रकार के डिस्काउंट प्रदान किए जाएंगे।
इन कार्ड से ट्रांजैक्शन पर मिलेगी 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल में कस्टमर को ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड व ईएमआई ट्रांजैक्शन के जरिए खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा बजाज फिनजर्व कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑफर मिलेगा। वहीं एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई और दूसरे बड़े बैंकों के डेबिट कार्ड्स पर भी नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर दिया जाएगा।
1 रुपये में मोबाइल प्रोटेक्शन लेने का भी मौका
फ्लिपकार्ट पर बिग दिवाली सेल में सैमसंग के स्मार्टफोन पर भी आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर आप सैमसंग गैलेक्सी एफ41, सैमसंग गैलेक्स एस20+, सैमसंग गैलेक्सी एस20+, सैमसंग गैलेक्सी ए50एस खरीद सकते है जिन पर आकर्षक डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही पोको एम2, पोको एम2 प्रो और पोको एम3 को भी खरीदने पर डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह ओप्पो स्मार्टफोन जैसे ओप्पो रेनो 2F, ओप्पो ए52, ओप्पो एफ15 पर भी डिस्काउंट मिलेगा। रियलमी नार्ज़ो 20 सीरीज पर भी ऑफर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट से 1 रुपये में मोबाइल प्रोटेक्शन लेने का भी मौका मिलेगा।
सेल में मिलेगी 80 फीसदी छूट
फ्लिपकार्ट सेल में ग्राहक 80 फीसदी तक छूट के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज जैसे कैमरे, लैपटॉप, स्मार्टवॉच और हेडफोन्स खरीद का मौका मिलेगा। वहीं चुनिंदा लैपटॉप पर 50 फीसदी छूट का ऑफर मिलेगा। वहीं टैबलेट पर 45 फीसदी जबकि हेडफोन और स्पीकर्स को 80 फीसदी तक छूट दी जाएगी। दूसरी ओर आप इस सेल में टीवी, रेफ्रिजरेटर्स, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन और दूसरे किचन अप्लांसेज पर 80 फीसदी छूट पा सकते हैं। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के साथ अतिरिक्त डिस्काउंट का भी फायदा ले सकते हैं।
जल्द शुरू हो सकती है अमेजन दिवाली सेल
वहीं दूसरी ओर अमेजन दिवाली सेल 2020 भी संभवत 30 अक्टूबर को शुरू होगी। फिलहाल, कंपनी ने दिवाली सेल 2020 की तारीखों की पुष्टि नहीं की है, लेकिन यह अक्टूबर के अंत में शुरू हो सकती है। अमेजन दिवाली सेल बैंक ऑफर में डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट शामिल होगा, वहीं, प्राइम मेंबर्स को पहले मौका दिया जाएगा। बता दें कि प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए सालाना 999 रुपए, क्वाटर 329 रुपए और मासिक 129 रुपए देना होता है।
इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 70% की छूट
बता दें कि अमेजन दिवाली सेल 2020 में वनप्लस नॉर्ड, आईफोन 11, गैलेक्सी एम 31, रेडमी नोट 9 प्रो और हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी एम51 जैसे पॉपुलर डिवाइसेस के साथ लार्ज अप्लायंसेस, इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर ऑफर दिए जाएंगे। दिवाली सेल 2020 में सभी कैटेगरी और सब-कैटेगरी शामिल होंगी। प्लेटफार्म पर कई प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन और ‘never before prices' जैसे ऑफर शामिल होंगे। सेल में कीमत में भारी कटौती, डीप ऑफर्स और एक्सचेंज डिस्काउंट्स दिए जाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज पर 70% की छूट मिलेगी।
टीवी और बड़े अप्लायंसेस कैटेगरी में एक्सटेंडेड वारंटी, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज पर एक्स्ट्रा ऑफ भी दिया जाएगा। साथ ही इनकी डिलीवरी और इंस्टॉलेशन भी तय समय पर किया जाएगा। पुराने सामान एक्सचेंज करने पर सेल के दौरान 13500 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी दिया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications