नयी दिल्ली। बहुत सारे कारोबार ऐसे होते हैं जो हम अपने आस-पास देखते हैं, मगर उन कारोबारों को हम पैसा कमाने के नजरिए से नहीं देख पाते। अगर हम अपना नजरिया बदल लें तो बहुत से ऐसे आइडिया सामने आ सकते हैं, जो मोटी कमाई का जरिया बनें। इन्हीं में एक है फूड डिलिवरी बिजनेस। अक्सर लोग जोमेटो या स्विगी जैसी जगहों से ऑर्डर करके खाना मंगाते हैं, मगर इन्हीं प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ कर पैसा कमाया जा सकता है। आज हम आपको यहां बताएंगे फूड डिलिवरी बिजनेस के बारे में, जिससे आप भी लाखों कमा सकते हैं।
शानदार खाना तैयार करें
फूड डिलिवरी बिजनेस की शुरुआत का पहला कदम यही है। आपको सबसे पहले बेहतर से बेहतर और स्वादिष्ट पकवान तैयार करने होंगे। ध्यान रखिए कि यदि आपका फूड आइटम स्वादिष्ट नहीं है तो ग्राहक आपको दोबारा ऑर्डर नहीं करेगा। जहां तक बिजनेस शुरू करने की बात है तो आप अपने घर से ही इसकी शुरुआत कर सकते हैं। थोड़े विज्ञापन का सहारा लेकर प्रमोशन किया जा सकता है। बाकी काम आपका स्वादिष्ट खाना करेगा।
मेन्यू तैयार करें
यहां मेन्यू का मतलब फूड आइटम की लिस्ट नहीं है, बल्कि व्यंजन के लिए दिन तय करने से है। आप 100 आइटम की लिस्ट तैयार कर सकते हैं। मगर 1 दिन में इतना खाना तैयार करना मुश्किक है। इसके लिए बेहतर है कि आप वीकेंड पर 4-5 स्पेशल डिजेस के अलावा अपने कुछ खास डेली फूड आइटम लिस्ट में रखें। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक व्यक्ति के अनुसार वे हर वीकेंड पर अलग-अलग फूड आइटम तैयार करते हैं ताकि सभी व्यंजन एक दूसरे के पूरक बन जाएं हों।
बिजनेस का नाम और वर्चुअल प्रेजेंस
आप अपने बिजनेस के लिए एक स्पेशल नाम चुनें। इसके लिए परिवार और दोस्तों से आइडियाज लें। इसके बाद अगला कदम है वर्चुअल प्रेजेंस यानी सोशल मीडिया। आज का वक्त सोशल मीडिया का है। आपको बिना ज्यादा भागा-दौड़ी के आराम से सोशल मीडिया पर खुद के बिजनेस को प्रमोट करने का अच्छा मौका मिलता है। लोग ऐसी चीजों में रुचि भी रखते हैं। आपको बस अपने ग्राहकों के साथ अच्छा रिलेशन बनाना है। आपके ग्राहक की एक चेन की तरह आपके बिजनेस के विस्तार में काफी योगदान देंगे। क्योंकि सोशल मीडिया एक शेयरिंग प्लेटफॉर्म है।
कितना रखें दाम
आपको अपने बिजनेस के लिए एक रणनीति तैयार करनी होगी। जैसे कि आप रोज कितने फूड आइटम रखेंगे, वीकेंड पर क्या होगा और सबसे अहम बात डिलिवरी। फूड डिलिवरी के लिए आपको सहयोगी की भी जरूरत पड़ सकती है। या फिर आप फूड आइटम तैयार करने के बाद दिन के बाकी हिस्से में खुद डिलिवरी कर सकते हैं। दूसरी अहम चीज है फूड आइटम का दाम। ये आपकी लागत और मेहनत पर निर्भर है। साथ ही मार्केट में वही चीज किस रेट पर मिलती है इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है।
स्विगी जेनी और जोमेटो की ले सकते हैं मदद
आप स्विगी जेनी, डंज़ो और अन्य लोकल सर्विस प्रोवाइडर्स की मदद से ग्राहकों को फूड डिलीवर कर सकते हैं। जहां तक डिलिवरी चार्ज का सवाल है तो ये लोकेशन के आधार पर कम-ज्यादा होता है। मगर इसका भुगतान ग्राहक द्वारा किया जाता है। इस बीच एक और अहम चीज है पैकिंग। आप अपने बिजनेस के नाम से बॉक्स तैयार कराएं जो आपके प्रमोशन का काम करेंगे। शुरुआत में थोड़ी मात्रा में कम खानों के साथ शुरुआत की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications