आज धनतेरस कर त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली धनतेरस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी ज्वैलरी ब्रांड्स ने गोल्ड व डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर ऑफर्स लागू कर रखे हैं।
नई दिल्ली: आज धनतेरस कर त्योहार मनाया जा रहा है। दिवाली धनतेरस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी ज्वैलरी ब्रांड्स ने गोल्ड व डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर ऑफर्स लागू कर रखे हैं। बता दें कि ऑफर्स में मेकिंग चार्ज पर डिस्काउंट से लेकर फ्री गोल्ड व सिल्वर क्वॉइन पाने तक का मौका शामिल है। धनतेरस पर सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जान लें फायदे में रहेंगे ये भी पढ़ें

अगर आप भी इस धनतेरस जानी मानी ज्वैलरी ब्रांडेड शॉप से सोना खरीदने का प्लान कर रहे तो ये खबर जरुर पढ़ें। आज हम अपनी खबर के जरिए इस दिवाली और धनतेरस पर तनिष्क, मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स जैसे ज्वैलरी ब्रांड्स के ऑफर के बारे में बताएंगे।
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हाल ही में वन नेशन वन गोल्ड रेट पहल लॉन्च की है। इस पहल के तहत कंपनी 100 फीसदी बीआईएस हॉलमार्क वाला और रिस्पॉन्सिबल सोर्स्ड सोना भारत के हर राज्य में एक ही कीमत पर बेच रही है। इस दौरान सोने की शुद्धता और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऑफर की बात करें तो कंपनी अपने एक्सक्लूसिव ऑनलाइन ऑफर के तहत गोल्ड ज्वैलरी की खरीद पर उसके वजन के बराबर की चांदी फ्री दे रही है। जबकि डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर डायमंड वैल्यू पर 20 फीसदी तक छूट है। इसके अलावा एसबीआई क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर 5 फीसदी का अतिरिक्त कैशबैक दिया जा रहा है। कंपनी के ऑफर का फायदा केवल 15 नवंबर 2020 तक ही लिया जा सकता है। इसके साथ ही ऑफर को अन्य डिस्काउंट कूपन्स या वाउचर्स के साथ क्लब नहीं किया जा सकता। ऑफर गोल्ड क्वॉइन, सॉलिटेयर, वॉच और गिफ्ट कार्ड्स पर मान्य नहीं है।
पीसी ज्वैलर्स गोल्ड मेकिंग चार्ज पर दे रहा 30 फीसदी तक की छूट
पीसी ज्वैलर्स की वेबसाइट के मुताबिक, इस वक्त डायमंड ज्वैलरी पर व गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी तक की छूट है। कोटक महिन्द्रा बैंक और आरबीएल बैंक के डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीद पर 5 फीसदी कैशबैक मिल रहा है, जिसके लिए मिनिमम खरीदारी 30000 रुपये की होनी चाहिए। कैशबैक मैक्सिमम 5000 रुपये का होगा। इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीद पर भी 5 फीसदी कैशबैक मिल रहा है। इसके लिए कोई मिनिमम स्पेंड लिमिट लागू नहीं है।
तनिष्क दे रहा 25 फीसदी तक की छूट
तनिष्क गोल्ड ज्वैलरी के मेकिंग चार्ज पर और डायमंड ज्वैलरी की वैल्यू पर 25 फीसदी तक की छूट दे रही है। गोल्ड क्वॅाइन, सिल्वर क्वॉइन और लूज सॉलिटेयर पर यह पेशकश लागू नहीं है। इसके बारे में अधिक जानकारी निकटतम तनिष्क शोरूम से ली जा सकती है।
रिलायंस ज्वैलरी पर दे रही 30 फीसदी छूट
अगर आप रिलायंस ज्यूल्स से गोल्ड ज्वैलरी व गोल्ड क्वॉइन खरीदने की प्लान कर रहे है तो बता दें कि कंपनी मेकिंग चार्ज में 30 फीसदी की फ्लैट छूट दे रही है। डायमंड ज्वैलरी इनवॉइस वैल्यू पर 30 फीसदी तक की छूट है। कंपनी की यह पेशकश 16 नवंबर 2020 तक मान्य है।
1 ग्राम का गोल्ड क्वॉइन फ्री
इसके साथ ही जॉय अलूकास 1 लाख रुपये या इससे ज्यादा की डायमंड/अनकट डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर 1 ग्राम का गोल्ड क्वॉइन फ्री दे रही है। वहीं केरल को छोड़ पूरे भारत में 50000 रुपये या इससे ज्यादा की गोल्ड ज्वैलरी की खरीद पर 200 मिलीग्राम का गोल्ड क्वॉइन फ्री मिल रहा है। केरल में 1 लाख रुपये या इससे ज्यादा की गोल्ड ज्वैलरी की खरीद पर 200 एमजी का गोल्ड क्वॉइन फ्री मिल रहा है। इसके अलावा पूरे भारत में लागू ऑफर के तहत अगर कोई एसबीआई क्रेडिट कार्ड से ज्वैलरी खरीदता है तो उसे 5 फीसदी कैशबैक हासिल होगा, हालांकि इसके लिए मिनिमम 25000 रुपये की खरीदी जरूरी है। मैक्सिमम कैशबैक 2500 रुपये प्रति क्रेडिट कार्ड रहेगा। आपके जानकारी के लिए बता दें कि ये ऑफर 15 नवंबर तक मान्य हैं।
पीसी चंद्रा ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी की फ्लैट छूट
इसी तरह पीसी चंद्रा ज्वैलर्स डायमंड ज्वैलरी की खरीद पर डायमंड व स्टोन की कीमत पर 12 फीसदी डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है। ज्वैलरी मेकिंग चार्ज पर 25 फीसदी की फ्लैट छूट है। गोल्ड ज्वैलरी के मामले में प्रति ग्राम गोल्ड पर 100 रुपये डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा 10000 रुपये या इससे ज्यादा की ज्वैलरी की खरीद पर सुनिश्चित सिल्वर क्वॉइन पाने का मौका है। लेकिन इन पेशकशों का लाभ लेने के लिए आपको जल्दी करनी होगी क्योंकि यह ऑफर केवल 13 नवंबर 2020 तक ही मान्य है।
नोट: आपको इस बात की जानकारी दें कि अगर आप सोना खरीदने का मन बना रहे ऑफर्स की जानकारी ज्वैलरी ब्रांड्स की वेबसाइट से ली गई है। खरीदारी से पहले संबंधित ज्वैलरी ब्रांड की आधिकारिक वेबसाइट व स्टोर/शोरूम से ऑफर की पूरी जानकारी और उससे जुड़े नियम व शर्तें जान लें।


Click it and Unblock the Notifications