अगर आप निवेश का विकल्प तलाश रहे है, जिसमें रिटर्न भी बढ़िया मिले तो यह खबर जरुर पढ़ें। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर हर महीने कमाई का बढ़िया जरिया हो सकता है। पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता ह
नई दिल्ली, मार्च 21। अगर आप निवेश का विकल्प तलाश रहे है, जिसमें रिटर्न भी बढ़िया मिले तो यह खबर जरुर पढ़ें। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश कर हर महीने कमाई का बढ़िया जरिया हो सकता है। पोस्ट ऑफिस ग्राहकों को कई तरह की सुविधाएं देता हैं। पोस्ट ऑफिस की स्कीम आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम (एमआईसी) में पैसा लगाना आपके लिए सही फैसला होगा। बता दें पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में आपको हर महीने कमाई का मौका मिलता है। वहीं जो भी ग्राहक रिस्क नहीं उठाना चाहते हैं उनके लिए पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम बेस्ट है। इस स्कीम के जरिए आप ज्वाइंट अकाउंट भी ओपन करा सकते हैं।

अगर आप अपने बच्चे के नाम अकाउंट खोलने का सोच रहे तो बता दें कि इस अकाउंट के कई बेनिफिट्स हैं। यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये स्पेशल खाता खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो इंटरेस्ट मिलेगा उसे आप ट्यूशन फीस भर सकते हैं। इस स्कीम में निवेशक एक बार में पैसे जमा करते हैं, इसके बाद हर महीना पैसा मिलता है। गारंटीड सुरक्षित निवेश : 1500 रु से शुरू, मिलेंगे 35 लाख रु
कहां और कैसे खुलेगा खाता
- पोस्ट ऑफिस के इस अकाउंट को आप किसी भी डाकघर में जाकर खुलवा सकते है।
- इसके तहत कम से कम 1000 रुपये ज्यादा से ज्यादा 4.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है।
- इस समय इस स्कीम के तहत इंट्रेस्ट रेट 6.6 फीसदी है।
- अगर बच्चे की उम्र 10 साल से अधिक है तो आप उसके नाम से ये अकाउंट खुलवा सकते हैं और अगर कम है तो उसके बदले पैरेंट यह अकाउंट खुलवा सकते हैं।
- इस स्कीम की मैच्योरिटी 5 सालों की होती है। उसके बाद इसे बंद किया जा सकता है।
मंथली इनकम स्कीम में अकाउंट खुलवाने के नियम और शर्तें
- आपकी उम्र कम से कम 18 साल होनी चाहिए।
- इस अकाउंट को कम से कम एक व्यक्ति और ज्यादा से ज्यादा तीन व्यक्ति एक साथ खोल सकता है।
- उस व्यक्ति का अकाउंट नहीं खुल सकता है जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।
- इस अकाउंट को खुलवाने की एक शर्त ये है कि आप 1 साल से पहले अपनी जमा राशि निकाल नहीं सकते हैं।
- वहीं अगर अपनी मैच्योरिटी पीरियड पूरी होने से पहले यानी 3 से 5 साल के बीच में निकालते हैं तो मूलधन में से 1 फीसदी की राशि काटकर वापस कर दी जाएगी। वहीं मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर पैसे निकालते हैं तो स्कीम के सारे फायदे मिलेंगे।
एमआईएस का ऐसे होगा कैलकुलेशन
अगर आपके बच्चे की उम्र 10 साल है और आप उसके नाम पर 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो हर महीने आपका इंट्रेस्ट 6.6 फीसदी की वर्तमान दर से 1100 रुपये बनेगा। पांच साल में ये इंट्रेस्ट कुल 66 हजार रुपये बनेंगे और लास्ट में आपके 2 लाख रुपये रिटर्न भी हो जाएंगे। इस तरह से छोटे से बच्चे के लिए आपको 1100 रुपये मिलेंगे जिसे आप उसकी पढ़ाई-लिखाई में इस्तेमाल कर सकते हैं। पैरेंट के लिए ये राशि एक अच्छी मदद बन सकती है।
हर महीने मिलेंगे 1925 रुपये
इस अकाउंट की खासियत है कि इसे सिंगल या तीन एडल्ट मिलकर ज्वाइंट अकाउंट भी खुलवा सकता है। अगर इस अकाउंट में आप 3.50 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको वर्तमान दर से हर महीने 1925 रुपये मिलेंगे। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह बड़ी रकम है। बता दें कि इस इंटरेस्ट के पैसे से आप स्कूल फीस, ट्यूशन फीस, पेन-कॉपी के खर्च आसानी से निकाल सकते हैं। इस स्कीम की अधिकतम लिमिटि यानी 4.5 लाख जमा करने पर हर महीने 2475 रुपये का लाभ ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications