नई दिल्ली, जुलाई 14। निवेशकों के पास अब आरबीआई के "रिटेल डायरेक्ट गिल्ट (आरडीजी) खाते" तक का एक्सेस है। यानी आप आरबीआई के पास आरडीजी अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस अकाउंट से आप सरकारी बॉन्ड खरीदने और बेचने की सुविधा मिलेगी। यह खाता सरकारी सिक्योरिटीज में निवेश करने के इच्छुक निवेशकों के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को रेगुलर निवेशकों के लिए अलग से एक बॉन्ड खरीदने के लिए विंडो शुरू की है, जिसका उद्देश्य निवेशकों के लिए बैंकों और म्यूचुअल फंड के अलावा सरकारी डेब्ट सिक्योरिटीज में निवेश को आसान बनाना है।
क्या है गिल्ट अकाउंट
खुदरा निवेशक आरबीआई के साथ 'रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट' खोल सकते हैं। ये अकाउंट विशेष रूप से खास योजना के लिए तैयार किए गए 'ऑनलाइन पोर्टल' के माध्यम से खोला जा सकता है। आप इस अकाउंट के जरिए 4 तरह की सिक्योरिटीज में निवेश कर सकेंगे, जिनमें भारत सरकार ट्रेजरी बिल, भारत सरकार दिनांकित प्रतिभूतियाँ (डेटेड सिक्योरिटीज), सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड और स्टेट डेवलपमेंट लोन्स शामिल हैं।
कौन खोल सकता है आरडीजी अकाउंट
खुदरा निवेशक आरडीजी खाते को कुछ शर्तों के साथ खोल सकते हैं। इनमें आपके पास बचत खाता, पैन नंबर, केवाईसी के लिए आधिकारिक वैलिड दस्तावेज, ई-मेल और वैलिड मोबाइल नंबर होना चाहिए। यह योजना उन अनिवासी खुदरा निवेशकों के लिए भी खुली है जो विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम 1999 के तहत सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश करने के लिए अधिकृत हैं।
खुल सकता है जॉइंट अकाउंट भी
एक आरडीजी खाता अकेले या किसी ऐसे अन्य खुदरा निवेशक के साथ साझेदारी में खोला जा सकता है जो सभी योग्यता आवश्यकताओं को पूरा करता है। खाता खोलने के लिए निवेशक वेब पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और रजिस्ट्रेशे मोबाइल नंबर और ईमेल एडरेस पर भेजे गए ओटीपी का उपयोग करके फॉर्म को वेरिफाई और जमा कर सकते हैं।
जानिए कितने लगेंगे चार्जेस
आरबीआई "रिटेल डायरेक्ट गिल्ट अकाउंट" खोलने और मेंटेन रखने के लिए कोई शुल्क नहीं लेगा। वहीं प्राथमिक नीलामियों (प्राइमरी ऑक्शन) में बिड जमा करने के लिए भी कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। मगर ध्यान रहे पेमेंट और अन्य इसी तरह की सेवाओं से जुड़े किसी भी शुल्क के लिए निवेशक जिम्मेदार होगा। 'रिटेल डायरेक्ट' योजना के बारे में कोई भी सवाल या शिकायत पोर्टल का उपयोग करके भेजी जा सकती है, और इसे पब्लिक डेब्ट ऑफिस (पीडीओ) मुंबई, आरबीआई द्वारा हैंडल और हल किया जाएगा। गिल्ट अकाउंट में आपको कई तरह की सेवाएं भी मिलेंगी। इनमें फाइनेंशियल स्टेटमेंट, नॉमिनेशन, गिरव रख कर लोन और गिफ्ट का ट्रांसफर शामिल हैं। ये एक सुविधाजनक निवेश ऑप्शन है।
सरकारी बॉन्ड में निवेश के फायदे
सरकारी बॉन्ड म्यूचुअल फंड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको क्रेडिट रेटिंग के आधार पर इसका विश्लेषण करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि भारत सरकार ks डिफ़ॉल्ट का कोई जोखिम नहीं है। यानी ये एक टेंशन फ्री निवेश ऑप्शन रहेगा, जहां आप बिना डरे निवेश कर सकते हैं। यहां ऐसा नुकसान नहीं बिल्कुल नहीं होगा जिससे आपकी पूंजी कम होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications