होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने एक्टिवा 125 को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इस स्कूटर के दाम बढ़ा दिए हैं।
नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने एक्टिवा 125 को खरीदना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने इस स्कूटर के दाम बढ़ा दिए हैं। जी हां कोविड-19 लॉकडाउन के बीच होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने भारत में होंडा एक्टिवा 6G और एक्टिवा 125 के बीएस VI वर्जन की कीमत बढ़ा दी है। इस बढ़ोत्तरी के पीछे कंपनी ने सटीक वजह नहीं बताई है, वहीं दाम में बढ़ोत्तरी भी मामूली है, केवल 552 रुपये की। बता दें कि ऐसा अनुमान है कि इनपुट लागत में बढ़ोत्तरी और विपरीत बाजार हालात इस बढ़ोत्तरी के प्रमुख कारण हो सकते हैं।
एक्टिवा 125 की अब कितनी हुई कीमत
- जानकारी दें कि कीमत में बढ़ोत्तरी होंडा एक्टिवा 6G और एक्टिवा 125 के सभी वेरिएंट्स पर लागू है।
- अलग-अलग बात करें तो नए होंडा एक्टिवा 6G के एसटीडी वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत बढ़कर अब 64464 रुपये और डीएलएक्स वेरिएंट की कीमत 65964 रुपये हो गई है।
- वहीं बीएस6 एक्टिवा 125 के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत बढ़कर अब 68042 रुपये; अलॉय व्हील, ड्रम वेरिएंट की कीमत 71542 रुपये जबकि टॉप वेरिएंट अलॉय व्हील, डिस्क वेरिएंट की कीमत 75042 रुपये हो गई है।
जानिए इंजन स्पेसिफिकेशंस
- बीएस6 होंडा एक्टिवा 125 को भारत में सितंबर 2019 में लॉन्च किया गया था।
- यह भारत का पहला बीएस6 स्कूटर था।
- इसके बाद कंपनी ने बीएस6 एक्टिवा 6G को जनवरी 2020 में लॉन्च किया।
- एक्टिवा 6G में 109.51cc, सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड इंजन है।
- फ्यूल इंजेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ यह 7.6hp पावर और 8.79Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
- वहीं बीएसVI एक्टिवा 125 में 124cc, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन है, जो 8.1hp पावर और 10.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
नया स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी
होंडा भारतीय बाजार में 110cc का एक नया प्रीमियम स्कूटर भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इस नए स्कूटर को होंडा Aviator के रिप्लेसमेंट के तौर पर बाजार में उतारा जाएगा। नए स्कूटर में एक्टिवा 6G वाला इंजन मिलने की उम्मीद है, जो इसमें एक्टिवा 6G के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पावर देगा। होंडा के 110 सीसी वाले इस नए स्कूटर के बारे में अभी ज्यादा डीटेल सामने नहीं आए हैं। बता दें कि यह प्रीमियम स्कूटर होगा, जिसके चलते इसमें अलॉय वील्ज, डिस्क ब्रेक और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत ऐक्टिवा 6G से थोड़ी ज्यादा होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications