कोरोना में अगर आप भी होंडा बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। होंडा ने अपने पॉप्युलर स्कूटर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की है।
नई दिल्ली: कोरोना में अगर आप भी होंडा बाइक्स लेने का मन बना रहे हैं तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है। होंडा ने अपने पॉप्युलर स्कूटर की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। जी हां होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपने पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपने 5 टूव्हीलर के दाम बढ़ा दिए हैं। इनमें एक्टिवा 125 बीएस 6, डियो बीएस 6, एक्टिवा 6 जी स्कूटर और एक्स-ब्लेड बीएस 6, शाइन बाइक शामिल हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इन टूव्हीलर्स के दाम में 955 रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। इनमें से कुछ के दाम अप्रैल और मई में भी बढ़े थे। तो अगर आप होंडा के इन टूव्हीलर्स की खरीदारी की योजना बना रहे है तो नई कीमत को चेक कर लें।
डियो बीएस6 में 955 रुपये का इजाफा
होंडा के इस स्कूटर के दाम 955 रुपये बढ़े हैं। इस बढ़ोत्तरी के बाद अब 2020 होंडा डियो बीएस 6 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स शोरूम दिल्ली कीमत 61,497 रुपये और DLX ट्रिम की कीमत 64,847 रुपये हो गई है। बता दें कि कंपनी ने मई में भी इस स्कूटर के दाम बढ़े थे। वहीं 2020 होंडा डियो बीएस 6 में 110cc इंजन है, जो 7.9 hp पावर और 8.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
एक्टिवा 125 बीएस6 की 955 रुपये बढ़ी
होंडा एक्टिवा 125 बीएस6 की कीमत अप्रैल में भी बढ़ाई गई थी। अब इसकी कीमत 955 रुपये बढ़ी है। एक्टिवा 125 के ड्रम वेरिएंट के दाम बढ़कर 68,997 रुपये, ड्रम अलॉय वेरिएंट के 72,497 रुपये और फ्रंट डिस्क वेरिएंट के 75,997 रुपये हो गए हैं। एक्टिवा 125 बीएस6 का सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन 8.29hp पावर और 10.3Nm का टॉर्क पैदा करता है।
एक्स-ब्लेड बीएस6 में 702 रुपये की बढ़ोतरी
एक्स-ब्लेड बीएस 6 बाइक को पिछले माह 1,05,325 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब इस बाइक की एक्स शोरूम नोएडा कीमत 702 रुपये बढ़कर 1,06,027 रुपये से शुरू है। बाइक के ड्युअल डिस्क वेरिंएट की कीमत बढ़कर 1,10,308 हो चुकी है। होंडा एक्स-ब्लेड बीएस 6 में 162.7cc, सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड इंजन है। यह 13.5 hp पावर और 14.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
एक्टिवा 6जी में 552 रुपये का इजाफा
होंडा की बेस्ट सेलिंग एक्टिवा 6जी स्कूटर है। अप्रैल में इसकी कीमतों में 552 रुपये का इजाफा हुआ था। अब एक्टिवा 6जी की कीमत 955 रुपये बढ़ी है। जानकारी दें कि कीमतों में वृद्धि के बाद इस स्कूटर के स्टैंडर्ड ट्रिम के दाम 65,419 रुपये और डीलक्स वेरिएंट के दाम 66,919 रुपये हो गए हैं। ये दोनों कीमत एक्स शोरूम दिल्ली की हैं। एक्टिवा 6जी में 109cc, एयर कूल्ड इंजन है। यह 7.6 hp पावर और 8.79 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
शाइन बीएस6 में हुई 532 रुपये की बढ़ोतरी
बात करें अगर होंडा शाइन की तो इस बाइक की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। बाइक की कीमतें 532 रुपये बढ़ी हैं। इस मोटरसाइकिल के बीएस6 वर्जन को फरवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। उस वक्त इसकी एक्स शोरूम कीमत फ्रंट ड्रम वेरिएंट के लिए 67857 रुपये और डिस्क वेरिएंट के लिए 73512 रुपये थी। अब कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद फ्रंट ड्रम मॉडल के दाम 68812 और डिस्क वेरिएंट के दाम 73512 रुपये हो गए हैं। होंडा शाइन बीएस6 में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ सिंगल सिलिंडर, एयर कूल्ड, 125cc HET इंजन है। यह 10.59hp पावर और 11Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ में 5 स्पीड गियरबॉक्स है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications