नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल ऐसी चीजें हैं, जिनका रोज इस्तेमाल होता है। देश का हर आदमी इनके रोज बढ़ते रेट से परेशान रहता है। लेकिन सरकार है कि लोगों पर इसका दो तरह से पूरे साल बोझ बढ़ाती रही। इसमें से एक बोझ है रेट का रोज बढ़ना और दूसरा है इस बढ़े हुए रेट पर टैक्स का बढ़ता बोझ। स्थिति यह है कि पूरे साल जहां पेट्रोल का रेट 4.77 रुपये प्रति लीटर बढ़ गया है, वहीं डीजल तो 7.54 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुका है।
रेट से ज्यादा देना पड़ता है टैक्स
पेट्रोल और डीजल पर मूल कीमत से ज्यादा देश की जनता टैक्स चुकाती है। वहीं डीलर का कमीशन भी अच्छा खासा देना पड़ता है। इन सब का बोझ इतना ज्यादा हो जाता है लोगों को इसे चुकाने में दिक्कत होती है।
-आइये जानते हैं कि 1 जनवरी 2019 को डीजल और पेट्रोल का रेट कितना था और आज के रेट पर कितना टैक्स चुकाना पड़ रहा है।
जाने 2019 में कितना बढ़ा पेट्रोल और डीजल का रेट
पेट्रोल
1 जनवरी 2019 को दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत : 69.97 प्रति लीटर
27 दिसंबर 2019 को दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत : 74.74 प्रति लीटर
1 साल में दिल्ली में कितना महंगा हुआ पेट्रोल : 4.77 रुपये प्रति लीटर
डीजल
1 जनवरी 2019 को दिल्ली में 1 लीटर डीजल की कीमत : 59.70 प्रति लीटर
27 दिसंबर 2019 को दिल्ली में 1 लीटर डीजल की कीमत : 67.24 प्रति लीटर
1 साल में दिल्ली में कितना महंगा हुआ डीजल : 7.54 रुपये प्रति लीटर
प्रति लीटर पेट्रोल पर कितना टैक्स
बेसिक प्राइस : 34.92 रुपये प्रति लीटर
भाड़ा : 0.32 रुपये प्रति लीटर
डीलर के यहां पड़ा : 35.24 रुपये प्रति लीटर
एक्साइज ड्यूटी : 19.98 रुपये प्रति लीटर
डीलर का कमीशन : 3.59 रुपये प्रति लीटर
वैट : 15.88 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में ग्राहक को मिलता है 1 लीटर पेट्रोल : 74.69 रुपये प्रति लीटर
https://www.iocl.com/uploads/priceBuildup/PriceBuildup_petrol_Delhi_as_on_16dec-2019.pdf
प्रति लीटर डीजल पर दिल्ली में कितना टैक्स
-बेसिक प्राइस : 37.69 रुपये प्रति लीटर
भाड़ा : 0.29 रुपये प्रति लीटर
डीलर के यहां पड़ा : 37.98 रुपये प्रति लीटर
एक्साइज ड्यूटी : 15.83 रुपये प्रति लीटर
डीलर कमीशन : 2.51 रुपये प्रति लीटर
वैट : 9.72 रुपये प्रति लीटर
दिल्ली में ग्राहक को मिलता है 1 लीटर डीजल : 66.04 रुपये प्रति लीटर
https://www.iocl.com/uploads/priceBuildup/PriceBuildup_diesel_Delhi_as_on_16dec-2019.pdf
यह भी पढ़ें : पेट्रोल पंप पर फ्री मिलती हैं ये 6 सेवाएं, उठाएं फायदा


Click it and Unblock the Notifications