Pan Card: परिवार में किसी सदस्य के निधन के बाद सिर्फ भावनात्मक ज़िम्मेदारियां नहीं होतीं, कुछ कानूनी और वित्तीय ज़िम्मेदारियां भी निभानी पड़ती हैं। इन्हीं में से एक है मृत व्यक्ति के पैन कार्ड (PAN Card) को रद्द करवाना। भले ही कानून इसकी तुरंत अनिवार्यता न बताए, लेकिन समय पर यह प्रक्रिया पूरी करना कई मुश्किलों से बचा सकता है।

अगर न कैंसिल किया तो क्या हो सकता है नुकसान?
PAN कार्ड अगर कैंसिल नहीं किया गया तो कोई धोखेबाज़ व्यक्ति इसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। जैसे, झूठे नाम पर बैंक खाता खोलना, फर्जी लोन लेना गलत तरीके से टैक्स रिफंड लेना इतना ही नहीं मृतक के नाम पर कोई टैक्स बकाया हो तो उसकी जिम्मेदारी कानूनी वारिस पर आ सकती है। इसलिए PAN को बंद कराना जरूरी है।
PAN कैंसिल कराने के लिए क्या-क्या कागज़ चाहिए?
इस प्रक्रिया के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज़ जमा करने होते हैं:
मृतक का PAN कार्ड (अगर उपलब्ध हो)
मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate)
एक आवेदन पत्र जिसमें PAN रद्द करने की मांग हो
आपकी पहचान का प्रमाण (जैसे आपका PAN कार्ड या आधार)
मृत व्यक्ति से रिश्ते का प्रमाण (जैसे वारिस प्रमाण पत्र, वसीयत या फैमिली आईडी)
आवेदन कैसे और कहां करें?
आपको सबसे पहले एक आवेदन पत्र तैयार करना होगा जिसमें आप नीचे दी गई जानकारी दें:
मृत व्यक्ति का पूरा नाम और PAN नंबर
मृत्यु की तारीख
आपकी तरफ से PAN कैंसिल करने की अपील
आपका नाम PAN और मृतक से रिश्ता
यह पत्र और जरूरी दस्तावेज़ मिलाकर उस AO (Assessing Officer) को भेजें जो उस PAN पर नियुक्त है। आप आवेदन व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेज सकते हैं।
Assessing Officer (AO) कैसे पता करें?
हर PAN कार्ड एक AO से जुड़ा होता है जो कार्डधारक के इलाके या टैक्स स्लैब के हिसाब से तय होता है। आप आयकर विभाग की वेबसाइट पर "Know Your AO" ऑप्शन का इस्तेमाल कर सही अधिकारी की जानकारी पा सकते हैं।
दूसरा विकल्प: NSDL के ज़रिए आवेदन
अगर AO से संपर्क करना संभव न हो, तो आप Form 49A भर सकते हैं जो NSDL की वेबसाइट से मिल जाएगा।
इसमें PAN को रद्द करने वाले बॉक्स पर निशान लगाएं
मृतक की जानकारी भरें
सभी ज़रूरी दस्तावेज़ फिल करें
लिफाफे पर लिखें "Application for cancellation of PAN Deceased
इसे पास के NSDL सेवा केंद्र में जमा करें
क्या होगा आवेदन के बाद?
आपके दस्तावेज़ मिलने के बाद अधिकारी उनकी जांच करता है। अगर सब कुछ सही होता है, तो PAN को रद्द कर दिया जाता है। कुछ मामलों में आपको लिखित पुष्टि नहीं मिलती, लेकिन AO कार्यालय से संपर्क करके जानकारी ली जा सकती है। NSDL के माध्यम से आवेदन किया हो तो एक ट्रैकिंग नंबर मिल सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications