पहले से आसान हुआ PF बैलेंस चेक करना, आप भी जान लें फायदे में रहेंगे
ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। इस तरह की सुविधा ईपीएफ ग्राहकों को उनके खाते में योगदान के विवरण तक पहुंचने में सक्षम बनाती है।
नई दिल्ली: ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। इस तरह की सुविधा ईपीएफ ग्राहकों को उनके खाते में योगदान के विवरण तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। इतना ही नहीं और पीएफ निकासी, स्थानांतरण और शेष जानकारी प्राप्त करना बहुत आसान हो जाएगा। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके ईपीएफ अकाउंट में ब्याज समेत अब तक कितना पैसा इकट्ठा हो गया है तो आप आसनी से नीचे बताए गए इन तरीकों से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं। आप घर बैठे ईपीएफ बैलेंस को 4 तरीकों से चेक कर सकते है। जी हां ईपीएफओ ऐप के जरिए, उमंग ऐप के जरिए, एसएमएस के जरिए, मिस कॉल के जरिए, तो चलिए बिस्तार से जानते है इन तरीकों के बारे में।

एसएमएस के जरिये चेक करें बैलेंस
- एसएमएस के जरिए ईपीएफ बैलेंस चेक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर मैसेज करें।
- एसएमएस को EPFOHO UAN ENG लिख करके 7738299899 पर मैसेज करना होगा।
- ENG उन पहले तीन करैक्टर के बारे में बताता है जिस भाषा में आप जानकारी चाहते हैं।
- मैसेज की सुविधा इंग्लिश के साथ, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली भाषाओं में भी उपलब्ध है।
- मैसेज के जरिए ईपीएफओ बैलेंस जानने के लिए आपका मोबाइल नंबर यूएएन के साथ रजिस्टर्ड होना जरूरी है।
ईपीएफओ एप में ऑनलाइन अप्लाई करें ऐसे
- ऐसे करना होगा आवेदन ऑनलाइन आवेदन
- ईपीएफओ की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं।
- अपना यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉग-इन करें। मैनेज पर क्लिक करें।
- केवाईसी ऑप्शन पर सारी जानकारी चेक कर लें। ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करें। एक ड्रॉप मेन्यू खुलेगा।
- इसमें से क्लेम पर क्लिक करें। अपने क्लेम फॉर्म को सबमिट करने के लिए Proceed For Online Claim पर क्लिक करें।
मिस्ड कॉल के जरिए चेक करें बैलेंस
- मिस्ड कॉल के जरिए ईपीएफ चेक करने के लिए आपका मोबाइल नंबर यूएन से रजिस्टर्ड होना जरुरी है।
- आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर ईपीएफ बैलेंस जान सकते हैं।
- मिस्ड कॉल देने के बाद आपके रजिस्टर्ड नंबर पर ईपीएफ का एक मैसेज आएगा जिससे आपको ईपीएफ बैलेंस का पता चलेगा।
- मैसेज में पीएफ नंबर, नाम, जन्मतिथि, ईपीएफ बैलेंस के साथ आखिरी जमा राशि भी बताई जाती है।
उमंग ऐप की मदद से ऐसे चेक करें अपना पीएफ बैलेंस
- उमंग ऐप में आपको ईपीएफओ विकल्प पर क्लिक करना है।
- ईपीएफओ पर क्लिक करने के बाद आपको 'Employee Centric Services' विकल्प में जाना है।
- इसके बाद आपको व्यू पासबुक पर क्लिक करना है।
- View Passbook पर क्लिक करने के बाद आपसे यूएएन नंबर मांगा जाएगा। अपना यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) नंबर दर्ज करें। यूएएन नंबर डालने के बाद Get OTP पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके रजिस्टर नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को डालें और Login पर क्लिक करें, इसके बाद आपको कंपनी का नाम दिखेगा, इसपर क्लिक कीजिए।
- क्लिक करने के तुरंत बाद आपके सामने पासबुक खुल जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications