EPFO: ईपीएफओ की बात जब भी होती है तो सीधा ध्यान कर्मचारियों की तरफ जाता है क्योंकी हर महीने सैलरी का एक हिस्सा भविष्य के लिए जमा हो जाता है। कंपनी और कर्मचारी दोनों अपनी बेसिक सैलरी और डीए (DA) का 12-12% हिस्सा EPF खाते में डालते हैं।

आपको पता होना चाहिए हर साल इस पैसे में ब्याज के साथ इजाफा होता रहता है और अगर जरूरत पड़ती है तो इस रकम को निकाला भी जा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कैसे आराम से अपना EPF बैलेंस चेक कर सकते हैं और निकाल भी सकते हैं।
उमंग ऐप से चेक करें बैलेंस
EPFO की सेवाओं को अब UMANG App (Unified Mobile Application for New-age Governance) पर बेहद आसान बना दिया गया है।
सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करें।
अपने EPFO से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
EPFO सेक्शन Employee Centric Services View Passbook चुनें।
अपना UAN (Universal Account Number) डालें और OTP से वेरिफाई करें।
कुछ ही सेकंड में स्क्रीन पर आपका PF बैलेंस और हर महीने का योगदान दिख जाएगा। यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित और तेज है।
वेबसाइट से देखें पासबुक
जो लोग मोबाइल ऐप की बजाय वेबसाइट का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, वे भी आसानी से बैलेंस चेक कर सकते हैं।
EPFO की वेबसाइट खोलें: www.epfindia.gov.in
Our Services-For Employees-Member Passbook पर क्लिक करें।
फिर UAN और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
अब अपनी Member ID पर क्लिक करें, और पूरी पासबुक देख लें।
यहां ब्याज, योगदान और कुल राशि की पूरी जानकारी मिल जाती है।
मिस्ड कॉल या SMS से भी जानें बैलेंस
इंटरनेट न होने पर भी EPFO की सर्विस बंद नहीं होती। अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। कुछ ही देर में SMS से बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। या फिर EPFOHO UAN ENG टाइप करके भेजें, जहां ENG आपकी पसंद की भाषा का कोड है (जैसे HIN हिंदी के लिए)।
अब PF निकालना हुआ बेहद आसान
हाल ही में EPFO ने EPFO 3.0 सिस्टम लॉन्च किया है, जिसके तहत आंशिक निकासी (Partial Withdrawal) की प्रक्रिया को और आसान बनाया गया है। अब कर्मचारियों को लोन, मेडिकल या इमरजेंसी जरूरतों के लिए फॉर्म भरने के लंबे प्रोसेस से नहीं गुजरना पड़ेगा। जल्द ही सदस्य एटीएम से सीधे PF का पैसा निकाल सकेंगे।
यह फैसला हाल ही में हुई EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने की थी।
EPFO के इन नए बदलावों ने कर्मचारियों को एक नई सुविधा दी है। अब न बैंक की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत, न कठिन प्रोसेस की चिंता बस कुछ क्लिक में आपका PF बैलेंस, पासबुक और निकासी सब कुछ आपकी उंगलियों पर। यह पहल डिजिटल इंडिया के सपने को और मजबूत बनाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications