Your Aadhaar Card Is Genuine Or Fake: देश में किसी भी तरह के सरकारी योजना का लाभ लेना हो, बैंक खाता खुलवाना हो, एलपीजी गैस कनेक्शन लेना हो या या अन्य तरह के किसी प्रकार का काम कराना हो, आधार कार्ड एक जरूरी दस्तावेज बन गया है। हालांकि, पिछले कुछ समय में फर्जी आधार कार्ड के सैंकड़ों मामले सामने आए हैं। ऐसे में समझना बहुत जरूरी हो गया है कि आपका आधार कार्ड असली है या नकली।

दरअसल, फर्जी आधार कार्ड (Duplicate Aadhaar) के ज़रिए साइबर ठग या अन्य तरह से धोखाधड़ी करने वाले लोग आम लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। पिछले कुछ समय में कई लोगों ने शिकायत की है कि उनके आधार कार्ड पर अजीब फॉन्ट, गलत QR कोड या अमान्य नंबर लिखे हुए हैं।
ऐसे में अब इस तरह के धोखाधड़ी या ठगी से लोगों को बचाने के लिए यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने लोगों से आधार कार्ड की असलियत जांचने की अपील की है। हालांकि सवाल है कि आधार कार्ड असली है या नकली इसकी पहचान एक आम आदमी कैसे कर सकता है?
तो UIDAI ने आधार कार्ड की असलियत को परखने का आसान तरीका बताया है, जिसका पालन कर आप भी अपने कार्ड के असली या नकली होने की जांच कर सकते हैं। सबसे खास और अच्छी बात यह है कि UIDAI ने यह सुविधा सभी के लिए मुफ्त और आसान बना दी है, और पूरी प्रक्रिया में कुछ ही सेकंड लगते हैं। तो चलिए जानते हैं ये आसान और सिंपल स्टेप्स क्या हैं....
आधार कार्ड के असली या नकली की पहचान करने का सिंपल स्टेप्स
- UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड की जांच करने का सबसे आसान तरीका है उस पर बने QR कोड को स्कैन करना।
- असली आधार कार्ड (चाहे वह प्रिंटेड हो या डाउनलोड किया गया) में QR कोड होता है।
- इस QR कोड में व्यक्ति का नाम, फोटो और जन्मतिथि जैसी जानकारी एन्क्रिप्टेड होती है।
- जब इसे UIDAI की आधिकारिक ऐप से स्कैन करेंगे तो स्क्रीन पर वही जानकारी दिखेगी जो कार्ड पर छपी है।
- इसे स्कैन करने के लिए आप "mAadhaar" ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या फिर UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध QR कोड स्कैनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर स्कैन करने पर जानकारी मेल नहीं खाती या QR कोड पढ़ा ही नहीं जा रहा, तो यह नकली कार्ड होने का संकेत है।
- UIDAI ने यह भी सलाह दी है कि WhatsApp, ईमेल या किसी मैसेजिंग ऐप से आए PDF या इमेज फॉर्मेट वाले आधार कार्ड पर भरोसा न करें। अक्सर धोखेबाज इन्हें एडिट करके नकली बना देते हैं। इसलिए केवल QR कोड स्कैन करके ही आधार की असलियत परखें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications