देश में ज्यादातर बैंक सिबिल स्कोर खराब होने की वजह क्रेडिट कार्ड ऑफर करने में झिझकते हैं. कई बार आपको क्रेडिट कार्ड मिलता ही नहीं. ऐसे में आपको टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है. जो आपको खराब सिबिल स्कोर पर भी मिल जाएगा. चलिए इसके बारे में जानते हैं.

आजकल हर किसी के पास क्रेडिट कार्ड है. क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. अगर आप भी क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं, लेकिन खराब सिबिल स्कोर की वजह नहीं ले पा रहें, तो आपके पास एक ऐसा क्रेडिट कार्ड ऑप्शन रहता है, जिसमें आपका सिबिल स्कोर नहीं देखा जाता.
सिबिल स्कोर खराब होने पर बैंक उस व्यक्ति को विश्वसनीय नहीं मानते. बैंक सिबिल स्कोर के आधार पर ही आपको लोन या क्रेडिट कार्ड देत हैं. ये स्कोर आपकी भुगतान क्षमता दर्शाता है.
अगर आपका सिबिल स्कोर खराब है तो आपके सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड लेने का ऑप्शन रहता है. सरल शब्दों में कहा जाएं तो खराब सिबिल स्कोर होने के बावजूद भी आप सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड क्या होता है?
सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड उन लोगों को ऑफर किया जाता है, जिनका सिबिल स्कोर काफी खराब हो. स्कियोर्ड कार्ड के बदले बैंक कोलैटरल या गारंटी के लिए आपसे पैसे या कोई कीमती चीज ले सकता है. इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक स्कियोर्ड कार्ड फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी के बदले दिया जाता है.
जिसका मतलब ये हुआ कि अगर आपको स्कियोर्ड कार्ड चाहिए, तो उस बैंक में एफडी होना जरुरी है. इसके साथ ही सिक्योर्ड कार्ड की लिमिट आपके एफडी के 85 फीसदी तक होती है. जब तक आपकी बैंक में एफडी चल रही है, तब तक आप स्कियोर्ड कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं.
क्या होते हैं इसके फायदें?
स्कियोर्ड कार्ड की सबसे खास बात ये है कि आप इस कार्ड के जरिए अपना क्रेडिट स्कोर या सिबिल स्कोर बेहतर कर सकते हैं. बस आपको कार्ड की पेमेंट समय पर करनी होगी.
इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसमें मेंटिनेंस चार्ज और ब्याज दर कम होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये कार्ड एफडी के बदले दिया जाता है. वहीं आपकी जितनी ज्यादा एफडी होगी, कार्ड की लिमिट उतनी ही ज्यादा होगी.
स्कियोर्ड कार्ड आपको कोलैटरल डिपॉजिट या गारंटी के बदले मिलता है. इसलिए कार्ड का अप्रूवल आसानी से मिल जाता है. इसके अलावा चाहे जितना भी खराब क्रेडिट स्कोर हो, कार्ड का इस पर कोई असर नहीं होता.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications