How to link Aadhaar with IRCTC: भारतीय रेलवे ने अपनी ऑनलाइन टिकट सिस्टम के गलत यूज को रोकने और नियमित यात्रियों को उचित अवसर देने के लिए एक नए नियम की घोषणा की है। 1 अक्टूबर से, बुकिंग खुलने के बाद पहले 15 मिनट में ऑनलाइन जनरल रिजर्वेशन टिकट बुक करने वाले किसी भी व्यक्ति को आधार वेरिफिकेशम कराना होगा।

इसका मतलब है कि केवल वे यूजर्स ही इस छोटी अवधि के दौरान टिकट बुक कर सकते हैं जिनका आधार IRCTC वेबसाइट या ऐप पर लिंक और वेरिफाइड है। अब सवाल ये उठता है कि आधार कार्ड को अपने IRCTC अकाउंट से कैसे लिंक करें?
आधार कार्ड को IRCTC अकाउंट से कैसे लिंक करें?
अगर आपने अभी तक अपना आधार लिंक नहीं किया है और IRCTC पर आधार वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए इन आसान स्टेप को फॉलो करें।
IRCTC में लॉग इन करें- सबसे पहले http://www.irctc.co.in पर ऑफिशियल IRCTC पोर्टल पर जाएं और अपनी रजिस्ट्रर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड का यूज करके साइन इन करें।
अपनी प्रोफाइल देखें- "मेरा अकाउंट" मेनू पर जाएं और "मेरी प्रोफाइल" पर क्लिक करें।
आधार KYC चुनें- उपलब्ध सूची में से "आधार KYC" ऑप्शन चुनें।
आधार जानकारी दर्ज करें- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और IRCTC को UIDAI के माध्यम से आपकी पहचान सत्यापित करने की अनुमति देने के लिए सहमति चेकबॉक्स पर टिक करें।
ओटीपी वेरिफिकेशन- आधार से जुड़े आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। कोड दर्ज करें और "सत्यापित करें" पर क्लिक करें।
प्रोसेस पूरी करें- एक बार आपकी जानकारी वेरिफाई हो जाने पर, आपकी KYC जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। आधार लिंकिंग को अंतिम रूप देने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।
वेरिफिकेसन स्टेटस ट्रैक करें- यह चेक के लिए कि क्या आधार सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन हो गया है, "मेरा खाता" टैब के अंतर्गत "यूजर वेरिफिकेशन करें" सेक्शन पर जाएं।
भारतीय रेलवे का यह लेटेस्ट फैसला 1 जुलाई, 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार वेरिफिकेसन अनिवार्य किए जाने के कुछ ही महीनों बाद आया है। इस नियम के तहत, यात्रियों को तत्काल टिकट बुक करने के लिए आधार वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, और बुकिंग केवल IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications