How To Link EPF From Bank Account: जो भी इंसान ऑर्गेनाइज्ड सेक्टर में काम करता है, उसे हर महीने से सैलरी दी जाती है, लेकिन उसे सैलरी का एक हिस्सा काटकर प्रोविडेंट फंड अकाउंट में जमा किया जाता है जिसे एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड या ईपीएफ भी कहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें की एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट में कितना पैसा व्यक्ति की सैलरी से कटता है, उतना ही पैसा कंपनी के द्वारा भी डाला जाता है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अगर आपको एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट से पैसे निकालने हैं तो आपका बैंक अकाउंट उसमें लिंक होना चाहिए। क्योंकि आपके द्वारा ईपीएफ अकाउंट से निकल गए पैसे सीधे आपके बैंक अकाउंट में आते हैं।

भारत सरकार के द्वारा भी ईपीएफ अकाउंट पर हर साल ब्याज दर तय की जाती है। इस बार ईपीएफ अकाउंट की ब्याज दर को 8.15 प्रतिशत से बढ़कर 8.25 प्रतिशत कर दिया गया है। आमतौर पर ईपीएफ अकाउंट में जमा किए गए पैसे को लोग रिटायर होने के बाद इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार जरूरत पड़ने पर इसे निकाला जा सकता है।
यही कारण है कि आपकी ईपीएफओ से बैंक अकाउंट लिंक होना बहुत जरूरी है। क्योंकि बिना अकाउंट लिंक किया आप ईपीएफओ से पैसे नहीं निकाल सकते हैं। अगर आपने अब तक अपने बैंक अकाउंट को ईपीएफओ से लिंक नहीं किया है तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आज हम आपको इस प्रक्रिया के बारे में बता रहे हैं कि कैसे आसानी से ईपीएफओ की वेबसाइट पर जाकर आप अपना बैंक अकाउंट लिंक कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले अपने एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड अकाउंट की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ के पोर्टल (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर जाना होगा।
इसके बाद आपको यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन भी करना होगा।
यहां पर क्लिक करने के बाद आपको मैनेज टैब का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही आप इस पर क्लिक करेंगे आपके सामने एक ड्रॉप डाउन, जिसमें आपको केवाईसी का विकल्प सेलेक्ट करना रहेगा।
केवाईसी यानी नो योर कस्टमर का विकल्प चुनने के बाद आपको अपना बैंक अकाउंट सेलेक्ट करना होगा। उसके बाद आपको उसमें अपना नाम नंबर और आईएफएससी कोड डालना होगा। पूरी जानकारी के बाद आपको सबमिट कर देना होगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की फॉर्म जमा करने के बाद बैंक खाते की लिंक करने की प्रक्रिया की जानकारी आपके कंपनी की एचआर को दी जाती है। एचआर से अनुमति मिलने के बाद आपके बैंक खाते को एम्पलाई प्रोविडेंट खाते से लिंक कर दिया जाता है।
इस तरह आप बड़ी आसानी से अपने बैंक अकाउंट को अपने ईपीएफ अकाउंट से जोड़ सकते हैं। एक बार बैंक अकाउंट एप अकाउंट से लिंक हो जाए तो फिर पैसे निकालने में भी किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि अगर आपके एक यूएएन नंबर पर दो ईपीएफ अकाउंट लिंक हो गये हैं, तो भी आप उन्हें मर्ज करके एक कर सकते हैं, इससे आपके सारे पैसे एक जगह दिखते हैं।
यह भी पढ़ें: Share Bazar News: फिर शेयर बाजार धड़ाम, जानिए टॉप 5 लूजर शेयर
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications