भारत सरकार की ओर से देश के नागरिकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं में से पीएम जनधन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है।
नई दिल्ली, अप्रैल 30। भारत सरकार की ओर से देश के नागरिकों के लिए कई लाभकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं में से पीएम जनधन योजना सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। इस योजना के माध्यम से कई अन्य लाभकारी योजनाओं का लाभ आसानी से लिया जा सकता है। बता दें कि जनधन खाता धारक को कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है। इसी के साथ हर सरकारी योजना का लाभ पहले जनधन खाते में ही दिया जाता है।

देश में कुल 44.23 करोड़ बैंक अकाउंट जनधन योजना के अंतर्गत
इस योजना की शुरुआत के बाद से अब लगभग हर देशवासी के पास बैंक खाता है। जनधन खाता एक जीरो बैलेंस खाता है जिसमें सरकार लोगों को कई तरह की योजनाओं का लाभ सीधे खाते में ट्रांसफर करती है। जनवरी 2022 के आकड़ों के मुताबिक अबतक देश में कुल 44.23 करोड़ बैंक अकाउंट जनधन योजना के अंतर्गत खोले जा चुके हैं। आपको बता दें कि कि जनधन अकाउंट्स को आधार कार्ड से लिंक करना बेहद जरूरी है। ऐसा न करने पर आपको लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है। चलिए खबर के जरिए बताते है लिकिंग प्रोसेस।
आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक करने का प्रोसेस
- दोनों को लिंक करने के लिए सबसे पहले उस बैंक में जाएं जहां आपको खाता लिंक कराना है।
- आप बैंक जाते वक्त अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी भी लेकर जाएं।
- यहां आपको दोनों को लिंक करने के लिए एक फॉर्म फिल करना होगा।
- इसके बाद बैंक आपके आधार कार्ड और जनधन खाते को लिंक कर देगा।
- इसके अलावा आप मोबाइल एसएमएस के जरिए भी लिंक कर सकते हैं।
- इसके लिए आपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजें। इसके लिए UIDआधार नंबरअकाउंट नंबर लिखकर 567676 नंबर पर सेंड कर दें।
- इसके बाद आपका आधार और जनधन खाता लिंक हो जाएगा।
- इसके आलावा आप बैंक एटीएम से भी दोनों को लिंक कर सकते हैं।
अकाउंट लिंक करने पर मिलते हैं यह लाभ
जनधन खाते में खाताधारक को रूपे डेबिट कार्ड की सुविधा भी मिलती है। इस कार्ड में 1 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलता है। लेकिन, खाताधारक का नॉमिनी इस बीमा कवर का लाभ तभी उठा सकता है जब उसने अपने खाते को आधार कार्ड से लिंक करा रखा हो। डेबिट कार्ड के अलावा 30 हजार रुपये का अलग से एक एक्सीडेंटल डेथ इंश्योरेंस का लाभ भी खाताधारक को मिलता है। ऐसे में आप जल्द से जल्द जमधन खाते को आधार कार्ड से लिंक कराएं।
इन बैंकों में खुलवाया जा सकता है जनधन खाता
जनधन खाता किसी भी सरकारी बैंक में खुलवाया जा सकता है। इसके अलावा कई प्राइवेट बैंक भी जनधन खाता खोलने लगे हैं। आपकी सुविधा के लिए हम देश के प्रमुख बैंकों की सूची दे रहे हैं जो जनधन खाता खोलते हैं-
एचडीएफसी बैंक
ऐक्सिस बैंक
आईसीआईसीआई बैंक
यस बैंक
फेडरल बैंक
कोटक महिंद्रा बैंक
कर्नाटक बैंक
इंडसइंड बैंक
आईएनजी वैश्य बैंक
धनलक्ष्मी बैंक
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications