EPFO: अगर आप अपने ईपीएफ खाते के लिए नॉमिनी फाइल करना चाहते हैं तो फिर इसके लिए आपका मोबाइल नंबर यूएएन से लिंक होना बेहद जरूरी है। इसके अलावा पीएफ खाते के बैलेंस को जानने के लिए भी मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है। आज हम आपको यूएएन से मोबाइल नंबर कैसे लिंक करें इसकी जानकारी दे रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।

जानिए ईपीएफ यूएएन को मोबाइल नंबर से कैसे करें लिंक
इसके लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। होम पेज पर आपको फॉर एम्प्लॉयज वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको मेंबर यूएएन ऑनलाइन सर्विस पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आप अपने यूएएन और पासवर्ड के माध्यम से इसमें लॉगिन करें। फिर आप कॉन्टैक्ट डिटेल पर क्लिक करे। इसके बाद आप वैरिफाई पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर को बदल दें।
फिर आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर को टाइप करना होगा और इसके बाद आप गेट ओटीपी पर क्लिक करकें सबमिट कर दें। अगर आपके पास पिछला नंबर नही है तो फिर आप मोबाइल नंबर को आधार से लिंक कराना होगा।
इसके बाद आपको लॉगिन पेज पर क्लिक करना है और फॉरगॉट पासवर्ड पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको यूएएन नंबर डालना है। इसके बाद आपको कैप्चा कोड डालना है। इसके बाद नाम, जन्मतिथि आदि की जानकारी दें। कैप्चा कोड और आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी पर क्लिक करें।
मोबाइल नंबर यूएएन से जोड़ने के लाभ
कर्मचारी के पीएफ बैलेंस और कंपनी के योगदान के बारे में जानकारी रजिस्टर मोबाइल नंबर पर आती है। यदि आप नया मोबाइल नम्बर को अपडेट नही करते है तो फिर आपके अंशदान और बैलेंस की जानकारी पुराने नंबर पर ही जाएगी।
ये भी हो सकता है कि आपका जो पुराना मोबाइल नंबर है वो कोई नया व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा हो। इससे आपकी जो पीएफ की जानकारी है वह जानकारी गलत व्यक्ति को जा सकती है।
आप सिर्फ आधार से जुड़ा नंबर से ही ई नॉमिनी और क्लेम फाइल कर सकते हैं। किसी भी केवाईसी को अपडेट करना है तो फिर इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर बेहद आवश्यक है।
इस तरह चेक करें बैलेंस
यूएएन एक्टिव मेंबर अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से 7738299899 पर एक एसएमएस को भेजकर अपने नए
पीएफ योगदान और ईपीएफओ के पीएफ बैलेंस को देख सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications