नई दिल्ली। शेयर बाजार में इस वक्त काफी तेजी है। सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है। ऐसे में अगर आपको निवेश से डर लग रहा हो तो वॉरेन बफे के निवेश टिप्स काम आ सकते हैं। वारेन बफे दुनिया में अकेले ऐसे निवेशक माने जाते हैं, जो गिरावट और तेजी दोनों में मोटी कमाई के लिए जाने जाते हैं। आइये यहां पर जानते हैं वारेन बफे के वे टिप्स कौन से हैं, जो कराते हैं मोटी कमाई।

वैसे उनकी पहली सीख ही बड़े काम की है
वारेन बफे के अनुसार जब लोग शेयर बाजार में लालची हो रहे हैं, तो आपको डरपोक बन जाना चाहिए। वहीं जब बाकी लोग डर रहे हों, तो आपको लालची होना चाहिए।
आइये जानते हैं वारेन बफे की अन्य निवेश टिप्स
हरदम करें वैल्यू इनवेस्टिंग
वॉरेन बफे के अनुसार वैल्यू इनवेस्टिंग का तरीका हरदम काम आता है। शेयर चुनने का यह सही तरीका है। इसका मतलब है कि आप उन कंपनियों के शेयर चुनें, जिनकी कमाई, लाभांश, बुक वैल्यू और कैशफ्लो मजबूत हो।
क्वालिटी पर ध्यान दें
वारेन बफे के अनुसार शेयर में निवेश से पहले तय करें कि कंपनी के बिजनेस की क्वालिटी क्या है। अगर कंपनी में ग्रोथ और कंपाउंडेड कैश फ्लो की संभावना है, तो जरूर निवेश करें।
शेयर बाजार में निवेश करना है तो धैर्य रखना सीखें
वारेन बफे के अनुसार शेयर बाजार में अगर निवेश करना चाहते हैं तो पहले धैर्य रखना सीखें। ज्यादातर निवेशक अपने दुश्मन खुद ही हो जाते हैं। सहनशीलता या धैर्य रखने की क्षमता काफी फायदा कराती है।
बिना मौका निवेश से बचें
वारेन बफे के अुनसार ऐसी घटनाएं कभी भी हो जाती हैं, जिसकी उम्मीद नहीं होती है। लेकिन इसके लिए तैयार रहना चाहिए। आप निवेश से जुड़ी गलतियां कर सकते हैं, लेकिन उसके बाद भी कामयाब हो सकते हैं। सही मौका नहीं मिल रहा है तो कैश रखने में ही समझदारी है।
निवेश का रिटर्न जरूर देखें
वारेन बफे के अनुसार यह मायने नहीं रखता कि आप पब्लिक कंपनी, प्राइवेट कंपनी, डेट, प्रिफेर्ड शेयर या इक्विटी में से कहां निवेश कर रहे हैं। इनवेस्टमेंट के तरीके से ज्यादा अहम है कि उससे मिलने वाला रिटर्न अच्छा है या नहीं।
ट्रेडर नहीं इन्वेस्टर बनें
वारेन बफे के अनुसार ट्रेडर बनने की बजाए निवेशक बनें। ज्यादा रिटर्न के लालच न में पड़े। अगर निवेश पर 15 फीसदी से लेकर 20 फीसदी रिटर्न मिलता दिख रहा हो तो निवेश करना चाहिए। उनके अनुसार अगर आपको पेड़ की छाया चाहिए, तो सालों पहले वह पेड़ लगाना भी होगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications