नई दिल्ली। इनकम टैक्स बचाने और भविष्य के लिए पूंजी तैयार करने के लिए देश में सबसे ज्यादा पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) अकाउंट ही खोला जाता है। यह 15 साल का अकाउंट होता है, ऐसे में कई बार रेग्युलर न चलाने की वजह से बंद हो जाता है। आमतौर पर लोग समझ लेते हैं कि पीपीएफ बंद होने से उनका पैसा डूब गया। लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आपका भी पीपीएफ अकाउंट बंद हो गया है, तो आप उसे आसानी से दोबारा शुरू कर सकते हैं। यह तरीका काफी आसान भी है। आइये जानते हैं कैसे बंद पीपीएफ अकाउंट को दोबारा शुरू किया जा सकता है और इस अकाउंट के क्या-क्या फायदे हैं।
पहले जानें पीपीएफ अकाउंट के फायदे
पीपीएफ अकाउंट में थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके इनकम टैक्स बचाने के साथ ही भविष्य के लिए पूंजी भी जुटाई जा सकती है। यह पैसा आपके रिटारमेंट के बाद भी काम आता है। पीपीएफ अकाउंट में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। इस जमा पैसे पर आयकर की धारा 80सी के तहत इनकम टैक्स की छूट मिलती है। पीपीएफ अकाउंट 15 साल के लिए खोला जाता है। वहीं इस अकाउंट में प्रत्येक साल में एक बार में न्यूनतम 500 रुपये जमा करना जरूरी होता है।
पीपीएफ क्यों हो जाता है डीएक्टिवेट
अगर कोई व्यक्ति साल में एक बार में 500 रुपये जमा नहीं कर पाता है, तो यह पीपीएफ अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाता है। अगर आपका अकाउंट भी डीएक्टिवेट हो चुका है तो उसे आप दोबारा आसानी से शुरू कर सकते हैं। आइये जानते हैं यह तरीका क्या है।
पीपीएफ दोबारा शुरू करने के लिए आवेदन करना होगा
आपका जिस पोस्ट ऑफिस या बैंक में पीपीएफ अकाउंट है, वहां पर आपको एक आवेदन पत्र देना होगा। पीपीएफ अकाउंट बंद होने के कितने साल बाद भी इसे शुरू कराया जा सकता है।
जानिए कितना पैसा जमा करना होगा
पीपीएफ अकाउंट में हर साल 500 रुपये जमा करना जरूरी है। ऐसे में जितने साल से यह अकाउंट बंद है, आपको उतने साल के लिए हर साल के हिसाब से 500 रुपये जमा करना होगा। यह पैसा आपके पीपीएफ अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। यह पैसा आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस में चेक के माध्यम से जमा करना होगा।
जानिए कितनी देना होगी पेनाल्टी
आपका पीपीएफ अकाउंट चाहे जितने साल से बंद हो, लेकिन आपको पेनाल्टी के रूप में एक बार में 50 रुपये देना होता है। यानी जिस दिन आप अपना पीपीएफ चलवाने का आवेदन करेंगे, उस दिन 500 रुपये साल के अलावा एक बार में 50 रुपये का भुगतान भी करना होगा। अगर आपका पीपीएफ अकाउंट 2 वित्तीय साल से बंद है तो 500 रुपये के हिसाब से आपको 1000 रुपये अपने पीपीएफ अकाउंट में जमा करना होगा और 50 रुपये की पेनाल्टी देना होगी। इस प्रकार आपको 1050 रुपये पीपीएफ अकाउंट शुरू कराते वक्त देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications