Steps to Unlock Aadhaar: आज के समय में आधार कार्ड के बिना कोई काम होना बहुत मुश्किल है फिर चाहे वह सरकारी काम हो या फिर प्राइवेट काम हो।
आपको अपना आधार लॉक करने पर कई सारे फायदे मिलते हैं। यह UIDAI के बेहद खास फीचर्स में से एक माना जाता है। यूआईडीएआई वेबसाइट के माध्यम से अपना आधार कार्ड आप लॉक कर सकते हैं।

आधार कार्ड लॉक करने से कोई व्यक्ति आपके आधार की जानकारी का मिसयूज नहीं कर पाएगा। वहीं, अगर आपको आधार कार्ड को अनलॉक करना है तो वह भी बहुत आसान है।
आधार कार्ड को ऐसे करें अनलॉक
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई वेबसाइट पर विजिट करना होगा। इसके बाद आपको 'माय आधार' ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- फिर आपको आधार सर्विसेस को सेलेक्ट करना होगा। अगर आपका आधार कार्ड लॉक है तो आपको अनलॉक ऑप्शन को चुनना होगा। वहीं, अगर आप आधार को लॉक करना चाहते हैं तो लॉक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद आपको 12 अंक का आधार नंबर दर्ज करना होगा। फिर इसमें कैप्चा कोड भरना होगा।
- कैप्चा कोड भरने के बाद send otp पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर otp मिल जाएगा। इसके बाद आपको बायोमेट्रिक डेटा को अनलॉक करना होगा वहीं, अगर आप इसे लॉक करना चाहते हैं तो लॉक के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
इसके बाद आपको आधार बायोमेट्रिक डेटा लॉक या अनलॉक हो जाएगा।
अगर आप आधार को स्थायी रूप से अनलॉक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अन्य स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
आप अपने बायोमेट्रिक्स को स्थायी रूप से अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको 'डिसेबल लॉकिंग फीचर' पर क्लिक करना होगा।
वहीं, इस विकल्प का चयन करने के बाद आप बिना किसी समय सीमा के प्रमाणीकरण उद्देश्य के लिए अपने बायोमेट्रिक्स का उपयोग कर पाएंगे।
एसएमएस की मदद से करें लॉक या अनलॉक
आप एसएमएस की मदद से भी आधार के बायोमेट्रिक डाटा को लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको मैसेज ऐप को ओपन करना होगा।
इसके बाद GETOTP टाइप कर 1947 पर एसएमएस करें। फिर आपको ENABLEBLOCK (अगर आप आधार लॉक कराना चाहते हैं या फिर ENABLEUNBLOCK को को टाइप करना होगा। इस प्रोसेस के बाद आपका आधार लॉक या अनलॉक हो जाएगा।
आधार लॉक होने पर आपका डेटा रहता है सुरक्षित
अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ किसी प्रकार का फ्रॉड या साइबर अपराध न हो तो आपको अपना आधार लॉक रखना चाहिए।
आधार कार्ड के बायोमेट्रिक को लॉक करके आप इसके गलत इस्तेमाल पर रोक लगा सकते हैं। ऐसा करने से आप डेटा सुरक्षित रहता है और आधार कार्ड लॉक करने के बाद आप और बाकी कोई दूसरा व्यक्ति भी आपके आधार के डेटा को एक्सेस नहीं कर सकता है।
सिर्फ यही नहीं, आप अगर डेटा को दोबारा इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसे आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। इसमें आपको ऑफलाइन कोई भी स्टेप फॉलो करने की जरूरत नहीं होती है आप आसानी से घर बैठे भी इसे लॉक या अनलॉक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications