कोरोना महामारी के दौर में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं और एसयूवी लेने का प्लान है तो भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के दौर में अगर आप भी कार खरीदने का मन बना रहे है तो यह खबर जरुर पढ़ें। अगर आप कार लेने की सोच रहे हैं और एसयूवी लेने का प्लान है तो भारतीय स्टेट बैंक आपके लिए आकर्षक ऑफर लेकर आया है। जी हां आप फोड की एसयूवी लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एसबीआई का ये ऑफर आपके बहुत काम का है। ये गाड़ी खरीदने पर भारतीय स्टेट बैंक आपको जहां कार लोन के ब्याज पर छूट देता है वहीं आकर्षक एसेसरीज भी फ्री मिल रही हैं। इस ऑफर का फायदा लेने के लिए आपको एसबीआई योनो के जरिए कार लोन का आवेदन करना होगा। Hyundai : इन कारों पर जून में दे रही 1 लाख रु तक का डिस्काउंट, जल्दी करें ये भी पढ़ें
कार लोन पर मिल रही है ब्याज में छूट
एसबीआई इस लोन ऑफर के तहत अगर आप फोर्ड की एंडेवर एसयूवी लेने की सोच रहे हैं तो इस स्कीम के तहत ऑटो लोन की ब्याज दर पर 0.25 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके लिए जरूरी है कि आप ऑटो लोन के लिए एसबीआई योनो के जरिए ही आवेदन करें। वहीं इस ऑफर के तहत आपको गाड़ी खरीदने पर 22113 रुपये कीमत की एसेसरीज फ्री में मिलेगी। वहीं अगर आप फोर्ड की इको स्पोट्स गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो भी आपको एसबीआई योनो के जरिए ऑटो लोन का आवेदन करने पर 0.25 फीसदी छूट मिलेगी। वहीं इस ऑफर के तहत आपको गाड़ी खरीदने पर 22113 रुपये कीमत की एसेसरीज फ्री में मिलेगी। हांलाकि एसबीआई की ओर से साफ तौर पर कहा गया है कि गाड़ी खरीदने पर सेल, क्वालिटी, फीचर्स और सर्विस की सारी जिम्मेदारी कार बेच रही कंपनी की होगी।
एसबीआई योनो ऐप की मदद से घर बैठे मैनेज करें अपना एटीएम
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास सुविधा पेश की है। इस सुविधा के तहत एसबीआई के ग्राहक अपने एटीएम कार्ड के कई फीचर्स को बंद या फिर से शुरू कर सकते हैं। इस सुविधा के लिए एसबीआई के ग्राहकों को बैंक जाने की भी जरूरत नहीं हैं। आपके फोन में मौजूद एसबीआई योनो ऐप की मदद से आप अपने एटीएम कार्ड को मैनेज कर सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से एटीएम कार्ड मैनेज करने की सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले
- बैंक के ग्राहकों को अपने फोन में एसबीआई योनो ऐप पर लॉगइन करना होगा।
- लॉगइन करने के बाद ग्राहकों को गो टू सर्विस रिक्सवेस्ट मेन्यू में जाना होगा। यहां आपको एटीएम या डेबिट कार्ड का विकल्प मिलेगा।
- इसे सेलेक्टर करने के बाद आपको अपना इंटरनेट बैंकिंग प्रोफाइल और पासवर्ड डालना होगा।
- इसके बाद आपको मैनेज डेबिट कार्ड का विकल्प मिलेगा। इसे सेलेक्ट करने के बाद आपको एकाउंड एंड कार्ड का विकल्प सामने आएगा।
- इसे चुनने के बाद आपको एटीएम कार्ड की कुछ सुविधाएं बंद करने या फिर से शुरू करने का विकल्प मिलेगा. इसे आपको बस ऑन या ऑफ करना होगा।
कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए लांच हुई स्कीम
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने एचडीएफसी बैंक के साथ मिलकर कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए कुछ आकर्षक स्कीम लांच की हैं। इन स्कीम्स का मकसद है कि ग्राहकों को कम से कम डाउन पेमेंट देना हो और ईएमआई भी कम रहे।
स्टेप अप प्लस बैलून स्कीम- इस स्कीम के तहत ग्राहकों को 7 साल यानी 84 महीनों की ईएमआई के लिए 1,111 रुपये प्रति लाख देने होंगे।
899 स्कीम- इस स्कीम के तहत नौकरीपेशा लोगों को शुरुआती 6 महीनों तक और स्वरोजगार करने वालों को शुरुआती 3 महीनों 899 रुपये प्रति लाख के हिसाब से ईएमआई देनी होगी।
फ्लेक्सी ईएमआई- इस स्कीम में लोन की अवधि में ग्राहक हर साल 3 ईएमआई कम चुकाने के विकल्प चुन सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications