आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेशल मॉनसून ऑफर्स लांच किए हैं।
नई दिल्ली: आईसीआईसीआई बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। बैंक ने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेशल मॉनसून ऑफर्स लांच किए हैं। इस ऑफर के तहत बैंक ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए कई ऑफर्स और स्पेशल डिस्काउंट दे रहा है। इनमें ग्राहकों के लिए हेल्थ एंड वेलनेस, फिटनेस, ग्रॉसरी, फूड ऑर्डर, मनोरंजन और ई-रीडिंग से जुड़े कई ऑफर मिल रहे हैं।

इस ऑफर को बैंक ने 'आईडिलाइट्स मॉनसून मैजिक बोनांजा' नाम से लांच किया है। ऑफर में ग्राहकों को एक्स्ट्रा डिस्काउंट और कैशबैक की सुविधा मिलेगी। कोविड-19 महामारी के दौर में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए अपनी जरूरत की चीजें मंगा रहे हैं। ऐसे में ग्राहक आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग प्लेटफॉर्म और मोबाइल एप्लीकेशन आई मोबाइल के माध्यम से इन ऑफर्स और डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
दवाइयों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट
- फार्मेसी सेगमेंट में बैंक अपोलो हॉस्पिटल के साथ मिलकर डॉक्टर्स के टेलीकंसल्टेशन पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दे रहा है। इसके साथ ही प्रैक्टो के साथ टेलीकंसल्टेशन पर 40 फीसदी छूट।
- प्रेग्नेंसी और बेबी हेल्थ केयर सेगमेंट पर पेरेंटलेन पीआरओ के 3-6 महीने के सब्सक्रिप्शन पर 25 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
- दवाओं की पर्ची के आधार पर ग्राहक अपने 1 एमजी वॉलेट में 5 फीसदी कैशबैक और 18 फीसदी इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी उठा सकते हैं।
- इसी तरह फार्मा इजी पर आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड धारक 15 फीसदी कैशबैक ले सकते हैं।
- यह कैशबैक अधिकतम 900 रुपए का होगा और इसके लिए कम से कम 1200 रुपए की खरीद करना आवश्यक होगा।
ऑनलाइन फूड और ग्रॉसरी आइटम पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
- बिग बास्केट के जरिए शॉपिंग करने पर कम से कम 2500 रुपये की खरीद पर ग्राहक 150 रुपये का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
- ध्यान रहें कि यह ऑफर सिर्फ मंगलवार को और एक कार्ड पर सिर्फ एक बार उपलब्ध होगा।
- पेटीएम मॉल के जरिए आवश्यक वस्तुओं की खरीद पर बैंक की ओर से 10 फीसदी कैशबैक दिया जा रहा है।
- इसके लिए कम से कम लेनदेन 1000 रुपये का करना होगा और कैशबैक 500 रुपये तक का होगा।
- जबकि जोमाटो पर इंटरनेट बैंकिंग और क्रेडिट कार्ड के जरिए 799 रुपये से अधिक का आर्डर करने पर ग्राहक 10 फीसदी का डिस्काउंट (अधिकतम 100रुपये )हासिल कर सकते हैं।
- बात करें स्विग्गी की तो ऑनलाइन खाने-पीने की वस्तुएं मंगाने पर ग्राहक को इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हुए कोड ICICINB100 का उपयोग करना होगा।
- ध्यान रहे यह ऑफर प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार और रविवार को उपलब्ध होगा।
फिटनेस सेवाओं पर मिलेगा भारी छूट
- लोगों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए बैंक की ओर से फिट कोच की मेंबरशिप 1 महीने के लिए निशुल्क दी जा रही है।
- गोक्यूआईआई प्ले का 2 महीने फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।
- इस प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ ग्राहक योगासन, मेडिटेशन और फिटनेस से संबंधित टिप्स हासिल कर सकते हैं।
- इसके साथ ही शिल्पा शेट्टी के सिंपल सोलफुल ऐप पर उपलब्ध सभी प्रीमियम कंटेंट पर ग्राहकों को 50 फीसदी की छूट भी मिलेगी।
मनोरंजन संबंधित सेवाओं पर मिलेगा ये ऑफर
- आईसीआईसीआई बैंक ने इरोज नाउ के सालाना सब्सक्रिप्शन पर 40 फीसदी की छूट देने का ऐलान किया है।
- जी5 के सब्सक्रिप्शन प्लांस पर 25 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा।
- इसके अलावा, Gaana.com पर 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन और शेमारूमी पर 30 फीसदी की छूट देने की घोषणा भी की गई है।
- इस तरह बैंक के खाताधारक अपने अकाउंट और क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हुए इन तमाम ऑफर्स और बेनिफिट्स का तुरंत लाभ उठा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications