नई दिल्ली, दिसंबर 22। स्थायी खाता संख्या या पैन कार्ड अब बहुत महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट बन गया है। फाइनेंशियल सर्विसेज से लेकर आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने तक हर जगह आपको पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। ध्यान रहे कि अब पैन के बिना आप बैंक अकाउंट भी नहीं खोल सकते हैं। इसी तरह आपको फाइनेंशियल सेक्टर में निवेश करते समय भी पैन की आवश्यकता होती है। मगर यदि पैन कार्ड खो जा तो क्या? अगर ये महत्वपूर्ण दस्तावेज खो गया तो आपको काफी असुविधा हो सकती है। मगर फ्रिक न करें यदि पैन खो गया तो आप झटपट ई-पैन हासिल कर सकते हैं। हम यहां आपको ई-पैन डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे।
क्या है ई-पैन
पहले ये जानिए कि ई-पैन असल में होता क्या है। ई-पैन एक डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित पैन कार्ड है जो आयकर विभाग द्वारा इलेक्ट्रॉनिक या डिजिटल फॉर्म में जारी किया जाता है। भारतीय आयकर विभाग ने हाल ही में ई-पैन कार्ड पेश किया है। यह पहली बार के करदाताओं को पैन का इंस्टैंट अलॉटमेंट है। यदि पैन खो गया तो आप फिर भी इलेक्ट्रॉनिक पैन कार्ड या ई-पैन कार्ड से समस्या का समाधान कर सकते हैं। अधिकतर वित्तीय संस्थानों में ई-पैन कार्ड स्वीकार किए जाते हैं। आप अपने फोन में एक ई-पैन कार्ड रख सकते हैं, जिससे पैन का इस्तेमाल बहुत सुविधाजनक हो जाएगा।
फटाफट होगा काम
दो पेज का पैन कार्ड भरने के बजाय आप सिर्फ 10 मिनट में नए पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं, जो काफी आसान है। इस इंस्टैंट पैन आवेदन फॉर्म में आपको अपने आधार और ई-केवाईसी प्रोसेस पूरी करनी होगी। यह ध्यान रहे कि पैन आयकर विभाग द्वारा जारी किया गया एक यूनीक 10 अंकों वाला अल्फ़ान्यूमेरिक नंबर होता है।
आराम से करें इस्तेमाल
ई-पैन कार्ड असल में एक वर्चुअल पैन कार्ड होता है जिसका उपयोग ई-वेरिफिकेशन के लिए कहीं भी जरूरी होने पर किया जा सकता है। ई-पैन में एक क्यूआर कोड होता है जिसमें पैन कार्ड धारकों की डेमोग्राफिक डिटेल होती है। इनमें आपका नाम, जन्म तिथि और फोटो शामिल होती है। ये डिटेल क्यूआर कोड रीडर के माध्यम से एक्सेसेबल हैं और मान्यता प्राप्त हैं। इसे प्राप्त करने की प्रोसेस पेपरलेस है और आपको एक इलेक्ट्रॉनिक पैन (ई-पैन) मुफ्त में जारी किया जाता है।
ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले आयकर विभाग की वेबसाइट (https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html) में लॉग ऑन करें और फिर डाउनलोड ई-पैन ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर अपना पैन नंबर दर्ज करें। यानी आपको पैन नंबर याद होना चाहिए। इसलिए किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपने पैन नंबर को कहीं लिख कर रखें।
जानिए बाकी प्रोसेस
इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें। अपनी जन्मतिथि दर्ज करें और नियम और शर्तें स्वीकार करें। इसके बाद आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी दर्ज करें और पुष्टि करें। पुष्टि करने के बाद पेमेंट करने का विकल्प दिखाई देगा। 8.26 रुपये का भुगतान करना होगा। ये पेमेंट आप यूपीआई, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आप ई पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। ई पैन को डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके लिए पासवर्ड आपकी जन्मतिथि होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications