लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक मानी जाती है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी हैं जिनमें ग्राहकों ने करोड़ों रुपये निवेश किया हुआ है।
नई दिल्ली: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) देश की सबसे भरोसेमंद बीमा कंपनियों में से एक मानी जाती है। इस कंपनी की अलग-अलग पॉलिसी हैं जिनमें ग्राहकों ने करोड़ों रुपये निवेश किया हुआ है। वहीं अगर आप नौकरी-पेशा, छोटे कारोबारी, किसान या फिर असंगठित क्षेत्र के कामगार हैं, लेकिन रिटायरमेंट की उम्र के बाद जीवन को बेहतर ढंग से गुजारने का प्लान है, तो जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी में ऐसे लोगों के लिए एक बेहतर प्लान है एलआईसी जीवन शांति योजना है। यह प्लान इनकम टैक्स से छूट दिलाने के साथ ही बेहतर रिटर्न भी देता है।

जान लें प्लान के बारे में
एलआईसी जीवन शांति योजना एक सिंगल प्रीमियम योजना है, जिसमें रिटर्न के दोहरे विकल्प होते हैं। ये दोनों विकल्प तत्काल या भविष्य के पेंशन हो सकते हैं। यह एक तरह की पेंशन योजना हैं, जिससे कई प्रकार के लाभ उठाए जा सके हैं। यह पूरी तरह से नॉन लिंक्ड और नॉन पार्टिसिपेटिंग प्लान है। इस योजना की मदद से लोगों को कई तरह से फायदा मिल सकता है।
जीवन शांति योजना के दो विकल्प
इस योजना में निवेशकों को पेंशन या लाभ पाने के दो विकल्प दिए जाते हैं। इसमें तत्काल और स्थगित योजनाएं हैं। इन दोनों योजनाओं में चुनने के लिए कई सारे विकल्प हैं। नौ तत्काल सालाना विकल्पों में से दो प्लान ऐसे हैं, जिनमें जीवन बीमा का भी विकल्प है। भविष्य पेंशन प्लान खरीदने के लिए दो विकल्प हैं। दोनों जीवन जोखिम को कवर करते हैं। तत्काल वार्षिकी प्लान में रिटर्न का तुरंत लाभ उठाया जा सकता है, जबकि स्थगित वार्षिकी प्लान में उस समय का चयन किया जा सकता है, जब रिटर्न पाने की चाहत हो।
जानिए तत्काल पेंशन योजना के विकल्प
- यह एक तत्काल पेंशन प्लान है। इसमें पॉलिसीधारक को तुरंत रिटर्न मिलता है और वह जीवनभर रिटर्न पा सकता है। इसमें मंथली, क्वार्टरली, सालाना या दो साल पर रिटर्न पाया जा सकता है। पॉलिसीधारक के निधन के बाद पेंशन बंद हो जाती है।
- इस योजना के इस विकल्प के अनुसार, पांच साल के टर्म के लिए गारंटीड भुगतान है। चूंकि यह तत्काल पेंशन योजना है, इसलिए इसमें तुरंत भुगतान शुरू हो जाता है। अगर निर्धारित पांच साल के दौरान पॉलिसीधारक का निधन हो जाता है, उसके परिजनों को गारंटी वाली राशि मिल जाती है।
- योजना के इस विकल्प में पॉलिसीधारक को 10 साल की अवधि तक गारंटीड रिटर्न मिलता है। अगर इस दौरान पॉलिसीधारक के साथ कोई हादसा हो जाता है, तो उसके परिजनों को पेंशन की राशि मिलती है।
- यह विकल्प 15 साल की गारंटीड अवधि के साथ तत्काल पेंशन विकल्प है। इस अवधि के बाद अगर पॉलिसीधारक जिंदा रहा है, तब भी वह पूरे जीवन भर पेंशन पाने का हकदार बना रहता है।
- इसके साथ ही पॉलिसीधारक को 20 साल की अवधि तक पेंशन मिलती है। इस दौरान अगर पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है, तो उसके नॉमिनी को निर्धारित अवधि तक पेंशन की राशि मिलती रहेगी।
- यह विकल्प तत्काल पेंशन योजनाओं में से एक है और इसमें पॉलिसीधारक को मृत्यु के बाद मिलने वाला लाभ उसके परिजनों को मिल सकता है। ऐसी स्थिति में नॉमिनी को बीमा राशि के साथ लागू होने वाला रिटर्न भी मिलेगा।
- योजना के इस विकल्प में पेंशन में हर साल 3 फीसदी की वृद्धि होती रहती है।
- यह संयुक्त पेंशन योजना है और पॉलिसीधारक की मौत के समय अन्य व्यक्ति को जीवित रहने तक पेंशन राशि का 50 फीसदी मिलता है।
- मालूम हो कि यह भी एक संयुक्त पेंशन योजना है। इस विकल्प के तहत किसी एक पॉलिसीधारक को कुछ होता है, तो दूसरे व्यक्ति को इस योजना का 100 फीसदी लाभ मिलता है।
- यह विकल्प भी संयुक्त पेंशन योजना है और इसमें एक पॉलिसीधारक को कुछ होने की स्थिति में दूसरे को सालाना आधार पर इस योजना का 100 फीसदी लाभ मिल सकता है। पॉलिसीधारक की मौत होने के समय भी उसे कवर मिलता है। वह राशि जो वह प्राप्त कने का हकदार है, बीमा राशि के साथ रिटर्न के तौर पर मिल जाती है।
जानिए कौन खरीद सकता है जीवन शांति प्लान
- इस योजना के तहत भारत का कोई भी नागरिक एलआईसी जीवन शांति योजना के प्लान को खरीद सकता है।
- इस योजना के तहत 30 साल से लेकर 79 साल का आदमी भी प्लान खरीद सकता है।
- हालांकि, इस योजना के विकल्प एफ के लिए 100 साल का आदमी भी इसके प्लान को खरीद सकता है।
- एलआईसी जीवन शांति योजना के तहत निवेश की न्यूनतम राशि 1.5 लाख रुपये निर्धारित की गयी है और इसके लिए कोई ऊपरी सीमा निर्धारित नहीं है।
- इसमें प्रीमियम की राशि एकमुश्त भी जमा की जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications