Ind vs SA T20I Match Ticket Refund; UPCA Will Refund Ticket Money: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की T20 इंटरनैशन सीरीज के चौथे मैच के रद्द होने के बाद टिकट के पैसे रिफंड किए जाने की घोषणा की गई है। लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 17 दिसंबर को होने वाला यह मैच धुंध के कारण रद्द हो गया था।

मैच रद्द होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) पर सवाल खड़े हुए और दर्शकों ने टिकट के पैसे लौटाने की मांग की। इस पर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने ऑफलाइन टिकट धारकों के लिए आधिकारिक रिफंड की घोषणा की।
कब, कहां और कैसे मिलेगा रिफंड?
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि स्टेडियम के बॉक्स ऑफिस या अन्य ऑफलाइन माध्यम से टिकट खरीदने वालों को पैसा वापस मिलेगा। रिफंड प्रक्रिया 20, 21 और 22 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
ऑफलाइन टिकट धारकों को रिफंड के लिए इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर स्थित बॉक्स ऑफिस पर जाना होगा। वहां विशेष काउंटर बनाए जाएंगे। रिफंड के लिए व्यक्तिगत उपस्थिति, मूल फिजिकल टिकट, सरकारी पहचान पत्र की प्रति और बैंक विवरण अनिवार्य है। काउंटर पर फॉर्म भरकर और सत्यापन के बाद ही पैसा मिलेगा।
UPCA ने पुष्टि की है कि रिफंड राशि नकद नहीं दी जाएगी। सभी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, पैसा सीधे फैंस के बैंक खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। एसोसिएशन ने इस पूरी प्रक्रिया में दर्शकों के सहयोग और धैर्य के लिए आभार जताया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications