रेल मंत्रालय की तरफ से होली पर यात्रियों को तोहफे की जगह झटका दिया गया है। अगर आप भी रेल में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए रेलवे के कई नियमों में अभी रियायत नहीं मिली है।
नई दिल्ली, मार्च 18। रेल मंत्रालय की तरफ से होली पर यात्रियों को तोहफे की जगह झटका दिया गया है। अगर आप भी रेल में सफर करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए रेलवे के कई नियमों में अभी रियायत नहीं मिली है। इसी नियम में से एक वरिष्ठ नागरिकों को किराए में रियायत देना है, जिसे मार्च 2020 में हटा दिया गया था। अब रेल मंत्री की ओर से कहा गया है कि उन्हें अभी छूट नहीं दी जाएगी। जबकि महामारी से पहले इन नागरिकों को किराए में छूट दी जाती थी। जी हां रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि रियायतें देने से रेलवे पर लागत भारी पड़ती है, इसलिए सीनियर सीटिजन सहित सभी श्रेणियों के यात्रियों के लिए रियायतों का दायरा बढ़ाना फिलहाल सही नहीं है।

रेलवे की घटती कमाई के वजह से फैसला लिया गया
महामारी से पहले तक सीनियर सिटीजन को रेलवे की तरफ से किराए में छूट दी जाती थी। पिछले कई दिनों से लोगों की तरफ से इसकी फिर से मांग की जा रही थी। लेकिन रेल मंत्री ने इसे फिर से देने से इनकार कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे की 2020-21 का राजस्व 2019-20 के राजस्व के अपेक्षा कम था। रेलवे की घटती कमाई को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है।
कौन सी रियायतें दी जा रहीं
बता दें कोरोना के दौरान रेल यात्रियों के लिए सेवाओं को जब दोबारा से शुरू किया गया था, तब टिकट पर छूट बंद कर दी गई थी। लेकिन कुछ स्पेशल केटेगरी वाले लोगों को किराए पर छूट मिल दोबारा से शुरू गई थी। इनमें 4 क्षेणी के दिव्यांगों, 11 गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों और छात्रों को किराये में छूट मिलने लगी थी।
सीनियर सिटीजन को कितनी मिलती थी छूट
गौरतलब है कि इंडियन रेलवे के सभी ट्रेनों में सीनियर सिटीजन को कोरोना के पहले टिकटों पर 50 फीसदी तक की रियायत मिलती थी। आपको बता दें कि 60 से अधिक उम्र के पुरुष और 58 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रेलवे में सीनियर सिटीजन की केटेगरी में रखा जाता है। कोरोना काल से पहले तक राजधानी, शताब्दी, दूरंतो समेत सभी मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में पुरुषों को बेस फेयर में 40 फीसदी और महिलाओं को बेस फेयर में 50 फीसदी की छूट दी जाती थी। छूट की लागत 1,600 करोड़ रुपये प्रति वर्ष और सभी रियायतों पर किए गए छूट 2,000 करोड़ रुपये रेलवे का 80% था।
रेलवे रिजर्वेशन करने पर मिलता है यह लाभ
- इस वेबसाइट के जरिए बुकिंग कराने पर आपको दिव्यांग लोगों को दिव्यांग Concession की स्पेशल छूट मिलती है।
- रेलवे पास पर भी स्पेशल छूट मिलती है।
- रिजर्वेशन करते समय आपको अलग-अलग डेट पर रिजर्वेशन के अनुसार आपको सीट की Availability दिखाता है।
- यह आपको किस ट्रेन में कितनी सीट मौजूद है इसकी जानकारी देता है।
- यह तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट की सुविधा भी देता है।
रेलवे रिजर्वेशन करने का तरीका
- रेलवे रिजर्वेशन कराने के लिए सबसे पहले आप इसके ऐप या वेबसाइट irctc.co.in पर क्लिक करें।
- इसके बाद Credential के जरिए अपने अकाउंट में लॉगइन करें।
- फिर टिकट बुक करें ऑप्शन पर क्लिक करें।
- फिर बोर्डिंग और गंतव्य स्टेशन का चुनाव करें।
- इसके बाद Submit ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने उस रूट में चलने वाली सभी ट्रेनों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। सभी में सीट उपलब्धता का स्टेट भी दिखाई देगा। जिसमें रिजर्वेशन के लिए सीट मौजूद है उस पर क्लिक करें।
- आप तत्काल और प्रीमियम तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो तत्काल ऑप्शन का चुनाव कर सकते हैं।
- फिर आगे टिकट बुकिंग के लिए टिकट बुकिंग नाउ पर क्लिक करें।
- यहां आपको यात्रा करने वाले यात्री का पूरा विवरण डालना होगा।
- फिर मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और कैप्चा दर्ज करना होगा।
- पेमेंट का ऑप्शन आपके सामने खुलेगा. आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई आदि किसी भी मोड से पेमेंट कर सकते हैं।
- आपका टिकट हुक हो जाएगा। इसका मैसेज आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आ जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications