भारतीय रेलवे ने नये साल में यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे आय दिन यात्रियों की सुविधा के लिए नए-नए बदलाव करता रहता है।
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने नये साल में यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे आय दिन यात्रियों की सुविधा के लिए नए-नए बदलाव करता रहता है। वहीं रेलवे ने नए साल पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने हेल्पलाइन नंबर 139 को लेकर बड़ा बदलाव किया है। कल से यानी 1 जनवरी से इस पर 8 सेवाएं उपलब्ध होंगी और भारतीय रेल के अनेक हेल्पलाइन नंबर की बजाय सिर्फ 139 नंबर ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसके चलते अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। यह हेल्पलाइन नंबर इंटरैक्टिव वॉइस रिस्पॉन्स सिस्टम (आईवीआरएस) पर आधारित है।IRCTC Alert : कहीं आपका ट्रेन टिकट भी नकली तो नहीं ये भी पढ़ें

एक ही नंबर पर मिलेंगी 8 सुविधाएं
बता दें कि 1 जनवरी से 139 नंबर पर यात्री कॉल या एसएमएस के जरिए 8 सुविधाएं पा सकेंगे। इनमें सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी, पूछताछ, केटरिंग, आम शिकायत, सतर्कता, ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना, शिकायत का स्टेटस/स्थिति और कॉल सेंटर अधिकारी से बात करना शामिल है। यह हेल्पलाइन सेवा 12 भाषाओं में उपलब्ध है। अभी रेलवे ने सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को जानकारी व शिकायतों के लिए 30 से अधिक हेल्पलाइन नंबर जारी कर रखे हैं।
किस नंबर को दबाने पर कौन सी सेवा
सुरक्षा और मेडिकल इमरजेंसी- 1 नंबर दबाने पर
पूछताछः पीएनआर, किराया और टिकट बुकिंग से जुड़ी जानकारी- 2 नंबर
केटरिंग संबंधी शिकायत- 3 नंबर पर
आम शिकायत- 4 नंबर के जरिए
सतर्कता और भ्रष्टाचार की शिकायत- 5 नंबर से
ट्रेन दुर्घटना से जुड़ी सूचना- 6 नंबर दबाकर
शिकायत का स्टेटस/स्थिति- 9 नंबर की मदद से
कॉल सेंटर अधिकारी से बात करने के लिए- * दबाकर सीधे कॉल सेंटर अधिकारी से बात कर सकते हैं।
ये नंबर बंद हो जाएंगे
सामान्य शिकायत -138 कैटरिंग सर्विस- 1800111321, सतर्कता- 152210 दुर्घटना/संरक्षा-1072 क्लीन माई कोच- 58888/138 एसएमएस शिकायत-9717630982 एवं कंपलेंट मैनेजमेंट सिस्टम सहायता पोर्टल 1 जनवरी 2020 से बंद जाएंगे।
नए रेल से सफर हुआ महंगा
इसके अलावा आज से रेल सफर भी महंगा हो गया है। भारतीय रेलवे ने ट्रेनों के बेस किराए में 4 पैसे तक की बढ़ोत्तरी की है, जो 1 जनवरी से लागू हो गई। साधारण नॉन-एसी, गैर-उपनगरीय क्लास किराए में एक पैसा प्रति किलोमीटर, मेल/एक्सप्रेस नॉन-एसी ट्रेनों के किराए में दो पैसे प्रति किलोमीटर और एसी श्रेणी के किराए में चार पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। हालांकि उपनगरीय ट्रेनों के किराए में बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इस किराए पर जीएसटी भी लगेगा और शताब्दी, राजधानी, दुरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेन भी बढ़ोत्तरी के दायरे में आएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications