नई दिल्ली, अक्टूबर 13। स्मार्टफोन के रूप में हम अपनी जेब में एक सुपर कंप्यूटर लेकर घूमते हैं। यह मौसम की स्थिति चेक करता है, इंटरनेट पर चीजें सर्च करता है, गेम खेलने की फैसिलिटी देता है, मीडिया स्ट्रीम करता है, तस्वीरें लेता है और डेटा एनालिसिस करता है। स्मार्टफोन एक शानदार डिवाइस है। मगर दिक्कत ये है कि आज के समय में हर दूसरे दिन नये-नये स्मार्टफोन लॉन्च होते हैं, जिनमें एडवांस फीचर्स होते हैं। ज्यादातर लोग सालों तक एक ही फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन कई बार नया फोन खरीदने की जरूरत में आपके पास एक अतिरिक्त स्मार्टफोन हो सकता है। तो पुराने फोन का क्या किया जाए? आप इसे बेच सकते हैं, मगर आप इसे कई और तरीकों से भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
सिक्योरिटी कैमरे की तरह करें इस्तेमाल
यदि आपके पास कोई पुराना फ़ोन है जो अब उपयोग में नहीं है, तो उसे आप घर के सिक्योरिटी कैमरे के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। अपने पुराने और नए मोबाइल पर अल्फ्रेड जैसी कोई सुरक्षा कैमरा ऐप डाउनलोड करें, फिर पुराने फोन को वहां लगाएं जहां आपको इसकी आवश्यकता है। बस सुनिश्चित करें कि डिवाइस तक पावर पहुंचे। फिर लॉग इन करने और अपने पुराने स्मार्टफोन से चीजें देखने के लिए अपने नये स्मार्टफोन का उपयोग करें।
टीवी रिमोट
ज्यादातर मीडिया स्ट्रीमिंग डिवाइस अपने खुद के रिमोट कंट्रोल के साथ आते हैं, लेकिन वे अकसर खो जाते हैं। चाहे आपके पास कोई ऐप्पल टीवी या फायर टीवी स्टिक हो और इसका रिमोट खो गया हो तो नया खरीदने के बजाय अपने पुराने फोन का इस्तेमाल करें। इन सर्विसेज का अपना मोबाइल ऐप होता है। ऐप को अपने पुराने डिवाइस पर डाउनलोड करें, अपने अकाउंट को लिंक करें और आपके पास फिर से काम करने वाला रिमोट कंट्रोल आ जाएगा।
ई-बुक रीडर
अगर आपको किताबें और कॉमिक्स पसंद हैं, लेकिन आप ईबुक रीडर नहीं खरीदना चाहते हैं, तो इसके बजाय अपने फोन का इस्तेमाल करें। अमेजन किंडल ऐप या अपनी पसंद का ईबुक रीडर ऐप डाउनलोड करें और लाइब्रेरी से उधार ली गई, खरीदी गयी और मुफ्त ई-बुक्स को सिंक करें। आप कॉमिक्स भी पढ़ सकते हैं।
बतौर किचन टीवी इस्तेमाल
आप अपने पुराने फोन को बेचने के बजाय किचन टीवी के रूप में भी यूज कर सकते हैं। दरअसल आज के समय में नयी-नयी रेसिपीज जानने के लिए लोग मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं। आप अपने पुराने फोन को किचन टीवी के रूप में इस काम के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। ये घर के काम करते समय आपके एंटरटेनेंट डिवाइस की तरह भी इस्तेमाल कर सकता है।
स्टोरेज के तौर पर करें इस्तेमाल
फोटोज आपके फोन में बहुत अधिक स्टोरेज लेती हैं, इसलिए उन्हें अपने पुराने फ़ोन पर रखें। आप फ़ोटो लेने के लिए अपने नए डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं और फिर स्टोरेज खाली करने के लिए उन्हें अपने पुराने फ़ोन पर भेज सकते हैं। आप अपने पुराने फोन को कैमरे के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं और इसे उन जगहों पर ले जा सकते हैं जहां आप सामान्य रूप से अपना नया फोन नहीं लेना चाहेंगे। उदाहरण के लिए, यदि आप झील या समुद्र तट पर जाते हैं, तो आप अपने फोन को पानी में गिरने की चिंता किए बिना तस्वीरें ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications