नई दिल्ली। पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ देश की सबसे सुरक्षित और बहुत ही अच्छा ब्याज देने वाली सरकारी स्कीम है। यह स्कीम भारत सरकार की है, जिसे पोस्ट ऑफिस और बैंक के माध्यम से खरीदा जा सकता है। इस वक्त पीपीएफ में निवेश पर 7.1 फीसदी का ब्याज मिल रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि कैसे इस सरकारी स्कीम का अधिकतम फायदा उठाते हुए सबसे ज्यादा ब्याज लिया जा सके। अगर इस स्कीम में समझदारी से निवेश किया जाए तो स्कीम के अंत तक 18 लाख रुपये से ज्यादा का ब्याज कमाया जा सकता है।

पहले जाने पीपीएफ के बारे में
-पीपीएफ खाता 15 साल के लिए खुलता है।
-पीपीएफ में वित्तीय वर्ष के दौरान एक बार पैसा जमा करना जरूरी है।
-500 रुपये से पीपीएफ खाता खुल जाता है।
-बाद में हर साल न्यूनतम 500 रुपये एक बार में जमा करना जरूरी है।
-इस वक्त पीपीएफ खाते में मिल रहा है 7.1 फसदी ब्याज।
पीपीएफ के बारे में और जानकारियां
-सिंगल या ज्वाइंट नाम से पीपीएफ खाता खुल सकता है।
-पीपीएफ खाताा एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर हो सकता है।
-पीपीएफ खाता बैंक से पोस्ट ऑफिस और पोस्ट ऑफिस से बैंक में भी ट्रांसफर कराया जा सकता है।
-वैसे तो पीपीएफ खाता 15 साल के लिए खुलता है, लेकिन इसे बाद में 5-5 साल के लिए जरूरत पर बढ़ाया जा सकता है।
-पीपीएफ खाते को कोर्ट भी जब्त नहीं कर सकता है।
पीपीएफ के बारे में के कुछ और जानकारी
-पीपीएफ खाते को 5 साल पूरा होने के बाद कुछ शर्त के साथ बंद भी किया जा सकता है।
-पीपीएफ में जमा पैसे पर इनकम टैक्स की छूट भी मिलती है।
-पीपीएफ में जमा पैसों के विरुद्ध लोन की सुविधा 1 साल बाद से मिलने लगती है।
-पीपीएफ खाते से 5 साल के बाद नियमों के तहत पैसा निकालने की सुविधा भी मिलती है।
आइये अब आगे जानते हैं कि कैसे मिल सकता है पीपीएफ में 18 लाख रुपये से ज्यादा का ब्याज।
अधिकतम जमा पर मिलेगा यह ब्याज
पीपीएफ खाते में 1 वित्तीय साल में अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा किया जा सकता है। लेकिन सभी के लिए डेढ़ लाख रुपये जमा करना जरूरी नहीं है। पीपीएफ में अगर कोई केवल 500 रुपये सालाना भी जमा करता रहे तो उसका खाता चलता रहता है। हालांकि ब्याज जमा पैसों के हिसाब से ही मिलता है। आइये जानते हैं अधिकतम जमा कैसे किया जाए और अधिकतम ब्याज कैसे पाया जाए।
ऐसे मिलेगा 18 लाख रुपये से ज्यादा का ब्याज
अगर वित्तीय वर्ष की शुरुआत में ही लोग अधिकतम यानी डेढ़ लाख रुपये पीपीएफ में जमा करें तो लोगों को पीपीएफ खाते से अधिकतम ब्याज लेना आसान रहेगा। अगर कोइ सालाना पीपीफ खाते में 1.5 लाख रुपये जमा करेगा तो ब्याज इस प्रकार मिलेगा।
जानिए जमा और ब्याज का गणित
-सालाना जमा 1.5 लाख रुपये
-कुल निवेश होगा 22.50 लाख रुपये
-इस जमा पर मिलेगा 15 साल में 18.18 लाख रुपये का ब्याज
-पीपीएफ खाते के 15 साल में पूरा होने पर निवेशक को मिलेगा कुल मिलाकर 40.68 लाख रुपये
पीपीएफ की ब्याज दर की हर 3 महीने में होती है समीक्षा
पीपीएफ के ब्याज दरों की समीक्षा हर 3 महीने में की जाती है। इस समीक्षा में ब्याज घटाया या बढ़ाया जा सकता है। लेकिन कई बार इसको स्थिर भी रखा जाता है। जहां तक अधिकतम ब्याज की बात है तो पीपीएफ पर वित्तीय वर्ष 2012-13 के दौरान सबसे ज्यादा ब्याज मिल रहा था। उस दौरान पीपीएफ पर 8.80 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था। लेकिन इस वक्त पीपीएफ पर 7.1 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। पीपीएफ का यह ब्याज मार्च 2020 में घटकर हुआ है। मार्च 2020 के पहले पीपीएफ पर 7.9 फीसदी ब्याज दिया जा रहा था।
पीपीएफ में क्या है रिस्क
पीपीएफ में 18 लाख रुपये का गारंटीड ब्याज मिलने का अनुमान इस बात पर लगाया जा रहा है कि ब्याज दरें 7.1 फीसदी रहेंगी। अगर यह ब्याज दरें गिरती हैं तो 18 लाख रुपये का ब्याज मिलना कठिन होगा। लेकिन अगर ब्याज दरें बीच में बढ़ जाती हैं तो निवेशकों को 18 लाख रुपये से ज्यादा का भी ब्याज मिल सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications