नई दिल्ली। अगर आपको इनामी प्रतियोगिता में भाग लेकर पैसे जीतने का शौक है, तो एक बार फिर से मौका आ गया है। इस बार यह मौका भारतीय बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण यानी इरडा लाया है। इरडा देश बीमा सेक्टर का नियामक है। यह बीमा क्षेत्र में जागरूगता बढ़ाने के लिए ऐसी प्रतियोगिता करता रहता है। इस प्रतियोगिता में कई सवाल दिए गए हैं। हर सही सवाल पर 10000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। अगर किसी के सभी सवाल के उत्तर सही होते हैं तो वह पूरा इनाम भी जीत सकता है। अगर आप उस तारीख के पहले भाग लेकर सही उत्तर देते हैं, तभी इनाम के हकदार होंगे। इनाम के साथ ही प्रशस्ति पत्र देने की भी योजना है। हालांकि इस प्रतियोगिता के लिए एक तारीख भी तय की गई है। आइये जानते हैं यह अंतिम तारीख क्या है, और किसी ईमेल पर अपने उत्तर भेजना हैं।
ये है इरडा की प्रतियोगता
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने 3 बीमा पॉलिसी के लिये लोगों से नामों का सुझाव मांगा है। इरडा ने कहा कि ये नाम ऐसे होने चाहिये, जिनसे पता चल जाये कि संबंधित नाम वाले उत्पाद किस वर्ग के लिये हैं। इरडा ने ‘मानक अग्नि-कांड व विशेष आपदा' श्रेणी में आवास तथा छोटे व्यवसायों पर केंद्रित मानक उत्पादों के नामकरण के सुझाव आमंत्रति किए हैं।
इनाम जीतने के लिए क्या ध्यान रखना होगा
इरडा के अनुसार बीमा उत्पादों के नाम ऐसे होने चाहिये, जिनसे संबंधित उत्पादों का प्रायोजन पूरी तरह से स्पष्ट हो जाए। संबंधित उत्पाद का प्रायोजन आवासीय इकाइयों और छोट व्यवसायों को बाढ़ आदि विनाशकारी घटनाओं के समय बीमा-सुरक्षा प्रदान करना है। इरडा के अनुसार नाम सुझाते समय यह ध्यान में रखा जाये कि वे प्रासंगिक हों, सरल हों, आसानी से याद हो जाने लायक हों और देश भर में इस्तेमाल किये जा सकते हों।
सुझाने हैं 3 नाम
जिन तीन बीमा उत्पादों के लिये इरडा ने नामों के सुझाव मांगे हैं, उनमें किसी भी राशि तक का आवास बीमा, किसी एक स्थान पर स्थित सूक्ष्म व्यावसायिक परिसरों के लिये 5 करोड़ रुपये तक का बीमा और छोटे व्यावसायिक परिसरों के लिये 50 करोड़ रुपये तक का जोखिम बीमा शामिल है।
ये है प्रतियोगिता के लिए अंतिम तिथि
प्रतियोगिता में 10 जुलाई 2020 तक भाग लिया जा सकता है। जो भी इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, वह 10 जुलाई तक अपनी प्रविष्टि जरूर भेज दें। अगर आप इस तारीख के बाद अपने उत्तर भेजेंगे तो उन पर विचार नहीं किया जाएगा। अगर आप इस प्रतियोगिता में शामिल होना चाहते हैं, तो नीचे दिए लिंक पर जाकर ईमेल सहित अन्य जानकारी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications