नई दिल्ली, जुलाई 19। आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने के लिए 31 जुलाई की डेडलाइन करीब आ रही है, करदाताओं को इस महीने के अंत तक आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी है। चूंकि हर व्यक्ति का कमाने का साधन अलग-अलग है इसलिए करदाताओं को आईटीआर भरने के लिए अलग-अलग फॉर्म भी उपलब्ध हैं। फार्म चुनने को लेकर कोई भी कंफ्यूज हो सकता है, चलिए हम आपको बताते हैं कि आय के स्रोत के अनुसार आपको कौन सा आयकर रिटर्न फॉर्म चुनना चाहिए।
आईटीआर-1 (सहज)
ITR1 फॉर्म सहज निवासी (निवासी और सामान्य रूप से निवासी) होने वाले व्यक्तियों के लिए लागू है, जो व्यक्ति नीचे बताए गए स्रोतों से 50 लाख रुपए तक कमाता है, उसे इस फॉर्म को चुनना चाहिए।
वेतन या पेंशन
एक घर ( संपत्ति के रूप में)
ब्याज, पारिवारिक पेंशन, डिविडेंड आदि से कमाई।
5,000 रुपये तक की कृषि से आय
आईटीआर 2
ITR-2 के लिए कोई कमाई सीमा निर्धारित नहीं है। यह फॉर्म नीचे बताए गए आय वाले करदाताओं के लिए उपयुक्त है।
वेतन / पेंशन
एक या अधिक हाउस प्रॉपर्टी
अन्य स्रोतों से आय जैसे ब्याज, पारिवारिक पेंशन, लाभांश आदि।
कैपिटल गेन - इंट्राडे ट्रेड और फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) से लाभ सहित शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म निवेश से लाभ।
5,000 रुपये से अधिक की कृषि से आय
आईटीआर 3
ITR-3 का उपयोग व्यवसाय और पेशे से आय वाले व्यक्ति कर सकते हैं।
बिना किसी सीमा के वेतन/पेंशन से आय
एक या अधिक हाउस प्रॉपर्टी से आय
अन्य स्रोतों से आय जैसे ब्याज, पारिवारिक पेंशन, लाभांश आदि।
कैपिटल गेन - इंट्राडे ट्रेड और फ्यूचर एंड ऑप्शन (एफएंडओ) से लाभ और शॉर्ट-टर्म और लॉन्ग-टर्म शेयर निवेश से लाभ।
5,000 रुपये से अधिक की कृषि आय
बिजनेस और पेशे से आय
आईटीआर-4 (सुगम)
सुगम फार्म को वो करदाता चुन सकते है जो ITR-1 की शर्तों को पूरा करते हैं। लेकिन अगर उनका आय का साधन अनुमानित व्यवसाय या पेशा है तो वह ITR-4 का उपयोग कर सकते हैं।
वेतन / पेंशन
एक घर (संपत्ति के रूप में)
अन्य स्रोतों से आय जैसे ब्याज, पारिवारिक पेंशन, लाभांश आदि।
5,000 रुपये तक की कृषि आय
व्यवसाय या पेशे से कुछ आय ( जिनका सालाना टर्नओवर 2 करोड़ से कम हो)
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications