अब अगर आपके फोन में नेटवर्क न आए तब भी आप अपने फोन से कॉल कर सकेंगे। जी हां अकसर ऐसा होता है कि जब हमें जरुरी कॉल मिलाना होता है तबहीं मोबाइल में नेटवर्क नहीं होता है।
नई दिल्ली: अब अगर आपके फोन में नेटवर्क न आए तब भी आप अपने फोन से कॉल कर सकेंगे। जी हां अकसर ऐसा होता है कि जब हमें जरुरी कॉल मिलाना होता है तबहीं मोबाइल में नेटवर्क नहीं होता है। यां यू कहें कि जरुरत के वक्त मोबाइल नेटवर्क ही गायब हो जाता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

आपके जानकारी के लिए बता दें कि जियो वाईफाई कॉलिंग की खास सर्विस देता है, जिसके जरिए आप मोबाइल नेटवर्क नहीं होने पर भी फोन कर सकते हैं। इसमें जियो फोन नंबर होने पर आप कॉल कर और उठा सकेंगे। यह ग्रामीण इलाकों या कम नेटवर्क वाले इलाकों में आपकी मदद करेगा। खास बात यह है कि इसके लिए आपसे कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लिया जाएगा। जियो वाईफाई कॉलिंग सर्विस के लिए यूजर को केवल मौजूदा वॉयस प्लान और एचडी वॉयस कंपेटिबल डिवाइस की जरूरत है।
क्या है वाई-फॉई कॉलिंग सर्विस
सबसे पहले आपको बता दें कि वाई-फॉई कॉलिंग सर्विस क्या है। यह सर्विस उस समय काम आती है जब फोन में मोबाइल नेटवर्क नहीं आ रहा हो। तब आप वाईफाई नेटवर्क के जरिए कॉल रिसीव कर सकते हैं और कॉल लगा भी सकते हैं। अगर वाईफाई नेटवर्क स्ट्रॉन्ग है तो इसमें कॉल ड्रॉप के चांस बहुत कम होते हैं।
फ्री मिलेगी ये सर्विस
जियो की ओर से अपने ग्राहकों को ये सर्विस बिल्कुल मुफ्त दी जा रही है। ग्राहक वाई-फाई नेटवर्क पर जियो वाई-फाई कॉलिंग कर सकेंगे। इसमें वॉयस/वीडियो-कॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए VoLTE और वाई-फाई सर्विस के बीच में स्विच करने की सुविधा है। ग्राहक वीडियो वाई-फाई कॉल भी कर सकेंगे। कस्टमर्स के लिए एक और जो अच्छी बात है, वो ये कि ये सर्विस पूरी तरह फ्री है।
जानिए कैसे वाई-फॉई कॉलिंग सर्विस करेगी काम
मालूम हो कि यह फीचर अभी सिर्फ चुनिंदा डिवाइस में ही सपॉर्ट करता है। आपको अपनी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की वेबसाइट पर जाकर पता करना होगा कि आपका फोन लिस्ट में है या नहीं। अगर आपको फोन यह फीचर सपोर्ट करता है तो इस तरह ढूंढे। आप फोन की सेटिंग में इस फीचर को चेक कर सकते हैं। ऐंड्रॉयड डिवाइस के लिए- सेटिंग में जाएं> कनेक्शन सेटिंग में जाएं> वाईफाई कॉलिंग मिल जाएगा। एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स के यूजर्स को सेटिंग्स में जाना होगा। यहां उन्हें कनेक्शन का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें जाकर उन्हें वाईफाई कॉलिंग के ऑप्शन को ऑन करना होगा, जिससे यह सर्विस इनेबल हो जाएगी।
स्मार्टफोन पर वाईफाई कॉलिंग कैसे करें इनेबल
अपने डिवाइस पर वाईफाई कॉलिंग को इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहसे एक्टिव वाईफाई नेटवर्क से कनेक्ट करना होगा। जियो ने किसी एक नेटवर्क से सर्विस को सीमित नहीं किया है जिसका मतलब है कि आप किसी भी उपलब्ध वाईफाई नेटवर्क को इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी लोकेशन के किसी वाईफाई का इस्तेमाल करके आप जियो वाईफाई कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं। वाईफाई नेटवर्क को अपना डिवाइस कनेक्ट करने के बाद, आपको वाईफाई कॉलिंग या वाईफाई कॉल का ऑप्शन सेटिंग्स मेन्यू में जाकर सर्च करना होगा। आपको वाईफाई कॉलिंग के ऑप्शन को इनेबल करना होगा जिससे आपका फोन नई सर्विस को सपोर्ट कर सके। अब आपका एंड्रॉयड स्मार्टफोन वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान VoLTE और वाईफाई नेटवर्क के बीच स्विच कर सकेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications