जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए यूपीआई का सपोर्ट देना शुरू कर दिया है।
नई दिल्ली: जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स को एक खास तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने अपने जियो फोन यूजर्स को बड़ा तोहफा देते हुए यूपीआई का सपोर्ट देना शुरू कर दिया है। यानी अब जियो फोन यूजर्स भी स्मार्टफोन यूजर्स की तरह यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग पिछले एक साल से हो रही थी। Jio का नया तोहफा, ग्राहक इस रिचार्ज पर फ्री में देख पाएंगे IPL 2020 की लाइव स्ट्रीमिंग ये भी पढ़ें

मिली जानकारी के मुताबिक जियो फोन यूजर्स को यूपीआई का सपोर्ट जियोपे में एप में मिल रहा है। फिलहाल यह फीचर कुछ यूजर्स को ही मिला है लेकिन धीरे-धीरे इसे अन्य लोगों के लिए भी जारी किया जाएगा। जियोपे में यूपीआई के सपोर्ट के लिए जियो ने NPCI के साथ साझेदारी की है।
साल 2017 में लॉन्च किया गया था जियो फोन
जियोपे में यूपीआई का सपोर्ट मिलना एक बड़ी बात है, क्योंकि फीचर फोन से डिजिटल पेमेंट एक मुश्किल काम है लेकिन जियो ने इसे कर दिखाया है। जियो फोन को साल 2017 में लॉन्च किया गया था जो कि एक 4जी फीचर फोन है। जियो फोन यूजर्स अब जियोपे के जरिए यूजर्स के नाम पर क्लिक करे पैसे भेज सकते हैं, बिल का भुगतान कर सकते हैं और मोबाइल भी रिचार्ज कर सकते हैं। पूरी लेनदेन बैंक से ही होगी। जियोपे भी गूगल पे जैसे एप्स की तरह काम करेगा। इसके अलावा, ऑपरेटर के पास एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड, कोटक महिंद्रा बैंक, आरबीएल बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और यस बैंक हैं, जो सहज भुगतान को सक्षम कर सकते हैं।
जियो का शानदार ऑफर, यूजर्स को मिलेगा 5 महीने तक मुफ्त डेटा
वहीं दुसरी ओर रिलायंस जियो जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट खरीदने पर 5 महीने के लिए फ्री डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल का ऑफर दे रही है। यह रिलायंस का स्वतंत्रता दिवस पर शुरू किया गया खास ऑफर है। जियोफाई डिवाइस की कीमत 1,999 रुपए है। इसके साथ सिम कार्ड के लिए एक एफआरसी कार्ड भी लेना होगा। यह ऑफर रिलायंस डिजिटल और जियो स्टोर्स के अलावा डिवाइस को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदने पर भी दिया जा रहा है। इस ऑफर में जियोफाई सिम के लिए एक्टिवेशन रिचार्ज कराना होगा। इसकी कीमत 199 रुपए, 249 रुपए और 349 रुपए है। इसके अलावा उन्हें जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के लिए 99 रुपए अलग से देने होंगे। कंपनी ने यह नहीं बताया है कि उसके जियोफाई 1,999 रुपए के ऑफर के तहत हर रिचार्ज पर कितने फ्री महीने मिलेंगे। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, एक्टिवेशन के समय ऑफर किए गए तीन रिचार्ज ऑप्शन्स में से एक को चुनना होगा। इसी के हिसाब से ग्राहक को फायदा मिलेगा।
इन तीन में से एक रिचार्ज कराना होगा
ग्राहकों को तीन में से कोई एक प्लान रिचार्ज कराना होग। 199 रुपए के रिचार्ज प्लान के तहत रोज 1.53 जीबी का हाई स्पीड डेटा और अनलमिमिटेड जियो टू जियो कॉल के साथ दूसरे नेटवर्क पर फोन करने के लिए 1000 फ्री मिनट मिलते हैं। इसके साथ 100 एसएमएस करने की सुविधा भी रोज मिलती है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। वहीं, 249 रुपए के प्लान में रोज 2जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, दूसरे नेटवर्क पर कॉल के लिए 1000 फ्री मिनट और रोज 100 एसएमएस मिलते है। इसकी वैलिडिटी भी 28 दिन की है। वहीं 349 रुपए के प्लान में 28 दिन के लिए रोज 3जीबी डेटा, अनलिमिटेड जियो टू जियो कॉल, दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 1,000 फ्री मिनट और 100 एसएमएस रोज मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications