आईपीएल देखने का शौक़ीन है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। आईपीएल शेड्यूल के अनुसार 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा।
नई दिल्ली: आईपीएल देखने का शौक़ीन है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। आईपीएल शेड्यूल के अनुसार 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच खेला जाएगा। आईपीएल का ऐलान होते ही इंडियन टेलीकॉम कंपनियों ने नए नए ऑफर देने शुरू कर दिए हैं। जिसके रिचार्ज पर यूजर्स फ्री में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2020) की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

जिसके टीवी चैनल के अलावा क्रिकेटप्रेमी अपने स्मार्टफोन पर भी देखते हैं। इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां कुछ खास प्लांस पेश करती हैं, जिसकी मदद से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सके। आप आईपीएल के मैचों का मजा डिज्नी+हॉटस्टार पर भी ले सकते हैं, लेकिन इस स्ट्रीमिंग में पूरा डेटा कंज्यूम हो जाता है। मैच के बीच डेटा बाधा न बने इसके लिए हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ प्लान सजेस्ट कर रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
रिलायंस जियो
रिलायंस जियो ने हाल में कुछ नए प्रीपेड प्लान्स को लॉन्च किया है जो डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी के एक साल वाले सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। लॉन्च हुए इन प्लान्स में कंपनी ने एक क्रिकेट पैक भी लॉन्च किया था। 499 रुपये की कीमत वाले इस क्रिकेट पैक में हर दिन 1.5जीबी के हिसाब से कुल 84जीबी डेटा दिया जा रहा है। 56 दिन की वैलिडिटी वाले इस प्लान में आपको कॉलिंह या फ्री एसएमएस बेनिफिट नहीं मिलता। प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार के वीआईपी सब्सक्रिप्शन के साथ ही जियो ऐप्स का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है।
एयरटेल
अगर आप एयरटेल ग्राहक है तो आपके लिए भी अच्छा प्लान है। जी हां जियो के अलावा एयरटेल भी आईपीएल के लिए एक खास प्लान दे रहा है। 599 रुपये वाले इस प्लान के तहत हर दिन 2जीबी डेटा के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। यही नहीं इसमें किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है। इसके साथ ही साथ आप 100 एसएमएस फ्री कर सकेंगे। अगर आप ये प्लान खरीदते हैं तो आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम के साथ एयरटेल थैंक्स का बेनिफिट भी मिलेगा।
वोडाफोन
लेकिन बात करें वोडाफोन कि तो वोडा के पास ऐसा कोई प्लान नहीं है जिसमें डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा हो। आईपीएल देखने के लिए यूजर्स को अलग से इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा। हालांकि, सब्सक्रिप्शन के बाद यूजर्स को मैच लाइव स्ट्रीम करते वक्त डेटा की कमी न हो इसके लिए कंपनी कुछ बेस्ट प्लान ऑफर कर रही है। वोडाफोन यूजर्स 699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान से अपने नंबर को रिचार्ज करा सकते हैं। 84 दिन का वैलिडिटी वाले इस प्लान में रोज 2जीबी+2जीबी (4जीबी) डेटा ऑफर किया जा रहा है। प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए फ्री कॉलिंग के साथ हर दिन 100 एसएमएस भी मिलते हैं। प्लान में मिलने वाले अडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें जी5 प्रीमियम का एक साल का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications