रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने फीचर फोन ग्राहकों के लिए नए ऑफर का ऐलान कर दिया है।
नई दिल्ली: रिलायंस जियो ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने फीचर फोन ग्राहकों के लिए नए ऑफर का ऐलान कर दिया है। जियो का यह नया ऑफर उनलोगों के लिए है जो अभी भी 2जी इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन 4जी पर आना चाहते हैं। जियो का नया ऑफर जियो फोन के साथ मिल रहा है। जियो का यह नया ऑफर 1 मार्च 2021 से शुरू हो रहा है। जियो के इस ऑफर का फायदा रिलायंस रिटेल स्टोर और जियो रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। बंपर कैशबैक लेने का जबरदस्त ऑफर, जल्दी करें कल तक का मौका

जियो ने पेश किया दो नए प्लान
जियो ने दो प्लान पेश किए हैं जिनमें एक 1,999 रुपये का और दूसरा 1,499 रुपये का है। जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए अबतक का सबसे शानदार ऑफर लॉन्च किया। कंपनी ने जो नया प्लान लॉन्च किया है, उसमें दो साल तक इंटरनेट, कॉल और मैसेज समेत सभी सेवाएं मुफ्त देने का ऐलान किया है। इतना ही नहीं इस ऑफर के साथ जियो फोन भी मिल रहा है। दरअसल, जियो ने अब द न्यू जियोफोन 2021 ऑफर लेकर आई है।
2 साल तक फ्री मिलेगा अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग की सुविधा
इसमें जियो फोन के नए यूजर्स को 1,999 रुपये वाला शानदार प्लान पेश किया गया है। इस प्लान में यूजर्स को 24 महीने तक की अनलिमिटेड सर्विस ऑफर कर रहा है। इस प्लान में यूजर्स को 2 साल तक अनलिमिटेड कॉलिंग और हर महीने 2जीबी डेटा मिल रहा है। ये नया शानदार ऑफर जियो के 2जी मुक्त भारत अभियान का हिस्सा है। फिलहाल देश में करीब 30 करोड़ 2जी यूजर्स हैं जिनके लिए जियो ने अपना नया ऑफर पेश किया है। जियो का यह नया ऑफर एक मार्च 2021 से शुरू हो रहा है। इस ऑफर का फायदा रिलायंस रिटेल स्टोर और जियो रिटेल स्टोर से उठाया जा सकता है। 1,999 रुपये वाले इस प्लान में यूजर्स को एक जियो फोन भी मिलेगा और 24 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ हर महीने 2 जीबी हाईस्पीड डेटा मिलेगा। यानी सिर्फ 2,000 रुपये में आप दो साल तक के लिए मोबाइल और रिचार्ज के लिए निश्चिंत हो सकते हैं।
गिफ्ट में पाएं नया फोन
इसके अलावा एक दूसरा ऑफर है, जिसके तहत अगर आप 1,499 रुपये खर्च करना चाहते हैं तो आपको जियो फोन डिवाइस और एक साल यानी 12 महीने के लिए अनलिमिटेड सर्विसेज मिलेंगी। 1,499 रुपये खर्च कर यूजर्स अनलिमिटेड वॉइस कॉल, अनलिमिटेड डेटा (2जीबी हाई स्पीड डेटा हर महीने) का लाभ ले सकेंगे। यानी आपको एक साल तक कोई रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा और आप फोन इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके अलावा जियो ने नए जियोफोन यूजर्स के अलावा मौजूदा यूजर्स के लिए भी नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर की कीमत 749 रुपये है, जिसमें आप जियोफोन के मौजूदा ग्राहक हैं तो आप 749 रुपये खर्च करके एक साल यानी 12 महीनों तक अनलिमिटेड सर्विस का फायदा ले सकते हैं।
काफी अच्छा प्लान, नया फोन और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा
तो कुल मिलाकर देखा जाए तो जियो का यह प्लान काफी अच्छा है। ग्राहकों को एक ही कीमत में सिम कार्ड से लेकर नया फोन और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा भी मिल रहा है। आमतौर पर किसी फीचर फोन को खरीदने के लिए आपको 1,200-1,500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं और तब भी आपको 4जी नहीं मिलता है तो ऐसे में जियो का यह ऑफर उनलोगों के लिए बढ़िया है जो नए फोन की तलाश में हैं और 4जी नेटवर्क पर आना चाहते हैं। जियो फोन में व्हाट्सएप, गूगल असिस्टेंट, यूट्यूब और फेसबुक जैसे एप्स भी मिलते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications