कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन है। लॉकडाउन के बाद सरकार ने डिजिटल ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी है।
नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिए लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन है। लॉकडाउन के बाद सरकार ने डिजिटल ट्रांजेक्शन करने की सलाह दी है। डिजिटल ट्रांजेक्शन के जरिए आप बिना किसी से संपर्क किए अपने काम को आसानी से कर सकते हैं। बता दें कि डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिए आप घर बैठे एक खाते से दूसरे खाते में पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। तो चलिए बता दें यूपीआई के बारे में डिटेल में
फिलहाल इन बैंकों में मिलेगी सुविधा
- यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए आपके पास बैंक का खाता होना चाहिए। यानी कि आपके बैंक की ओर से यूपीआई इस्तेमाल करने की सुविधा मिलनी चाहिए। इस समय फिलहाल एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक के अलावा भी कई बैंक लिस्ट में शामिल हैं।
- सभी मेंबर बैंकों की लिस्ट के लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं - https://www.upichalega.com/member-banks.php
इन ऐप के जरिए कर सकते हैं ट्रांजेक्शन
अगर आपका बैंक यूपीआई की सुविधा देता है तो आप भीम, गूगल पे या फिर फोन पे जैसे ऐप डाउनलोड करके यूपीआई ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। भीम ऐप को एनपीसीआई ने डेवलप किया था। इसके अलावा पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, अमेजन पे ये सभी प्राइवेट ऐप हैं। आप किसी भी ऐप के जरिए डिजिटल ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको अपने बैंक का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद आपका बैंक एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भेजेगा। ओटीपी के वेरिफाई हो जाने पर आपका वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (यूपीआई) क्रिएट हो जाएगा।
यूपीआई से लिंक करें खाता
- अगर हम बात करें भीम ऐप की तो सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद अपनी पसंदीदा भाषा को सलेक्ट कर लें।
- इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें।
- यहां आप वही नंबर डालें जो आपके बैंक खाता में रजिस्टर्ड है।
- इसके बाद 4 डिजिट का पासवर्ड सेट करें। ऐप को एक्सेस करने के लिए आपको इस पासवर्ड को एंटर करना होगा। अब अपने बैंक को चुनें और खाते को लिंक करें।
- अपने डेबिट कार्ड के अंतिम छह अंक और एक्पायरी डेट दर्ज कर यूपीआई पिन सेट करें।
- ये प्रोसेस करने के बाद आपका खाता यूपीआई से लिंक हो जाएगा।
जानिए यूपीआई से पैसे कैसे ट्रांसफर करें
- यूपीआई से पैसे ट्रांसफर करने के लिए जिसे पैसे भेजना है आपको उनका अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड या क्यूआर कोड डालना होगा। इसके बाद में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं।
- आप 24*7 कभी भी पैसों का लेनदेन कर सकते हैं।
- एनपीसीआई की वेबसाइट के अनुसार, अभी एक खाते से रोजाना 1 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन किया जा सकता है।
- इस ऊपरी सीमा के तहत अलग-अलग बैंकों ने अपनी सब-लिमिट बना रखी है। इसके लिए आपको अपने बैंक से संपर्क करना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications