ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। इस तरह की सुविधा ईपीएफ ग्राहकों को उनके खाते में योगदान के विवरण तक पहुंचने में सक्षम बनाती है।
नई दिल्ली: ईपीएफओ अपने ग्राहकों को कई ऑनलाइन सुविधाएं प्रदान करता है। इस तरह की सुविधा ईपीएफ ग्राहकों को उनके खाते में योगदान के विवरण तक पहुंचने में सक्षम बनाती है। क्या आप अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए साल के अंत में जारी होने वाले पीएफ स्टेटमेंट का इंतजार करते हैं? अगर आपका यूएएन एक्टिवेट है तो आप अपने घर या दफ्तर या कहीं और से भी कुछ मिनटों में अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिसके जरिए वेतनभोगी या ईपीएफओ अंशधारक अपना पीएफ बैलेंस एसएमएस, मिस्ड कॉल, ईपीएफओ की वेबसाइट या उमंग ऐप पर चेक कर सकते हैं। EPFO : जानिए आखिर क्यों 9 लाख PF खाता हुए ब्लॉक ये भी पढ़ें

वेबसाइट पर चेक करें पीएफ का बैलेंस
- ईपीएफओ की वेबसाइट पर लॉग इन करें। epfindia.gov.in पर ई-पासबुक पर क्लिक करें
- ई-पासबुक पर क्लिक करने पर एक नए पेज passbook.epfindia.gov.in पर आ जाएंगे।
- यहां आपको अपना यूजर नाम (यूएएन नंबर), पासवर्ड और कैप्चा भरना होगा।
- सभी डिटेल्स भरने के बाद एक नए पेज पर आ जाएंगे और यहां मेंबर आईडी का चुनाव करना होगा।
- यहां ई-पासबुक पर अपना ईपीएफ बैलेंस मिल जाएगा।
मिस्ड कॉल से चेक करें पीएफ का बैलेंस
बता दें कि अगर आप यूएएन पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं तो आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दें। इसके बाद ईपीएफओ से एक संदेश मिलेगा जिसमें आपके पीएफ खाते की डीटेल आपको मिल जाएगी, हालांकि जरूरी है कि यूएएन से बैंक एकाउंट, पैन और आधार लिंक्ड हो।
उमंग एप से चेक करें पीएफ का बैलेंस
इसके साथ ही आप अपना उमंग ऐप खोलें और ईपीएफओ पर क्लिक करें। आपको एक अन्य पेज पर इम्पलॉयी-सेंट्रिक सर्विस पर क्लिक करना होगा। यहां व्यू पासबुक पर क्लिक करें। अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड (ओटीपी) नंबर भरें। ओटीपी आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आ जाएगा। इसके बाद आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं।
एसएमएस के जरिए चेक करें पीएफ का बैलेंस
अगर आपका यूएएन (यूएएन) ईपीएफओ के पास रजिस्टर्ड है तो आपके लेटेस्ट योगदान और पीएफ बैलेंस की जानकारी एक मैसेज से मिल सकती है। इसके लिए आपको 7738299899 पर यह लिखकर भेजना होगा EPFOHO UAN ENG बता दें आखरी तीन अक्षर भाषा के लिए है। अगर आपको हिंदी में जानकारी चाहिए तो आप EPFOHO UAN HIN लिखकर भेज सकते हैं। यह सेवा अंग्रेजी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, पंजाबी, मराठी, मलयालम और बंगाली में उपलब्ध है। ईपीएफओ अपने पास मौजूद सदस्यों की जानकारी ही आपको भेजता है। इस लिहाज से जरूरी है कि आपका यूएएन , बैंक एकाउंट, पैन और आधार से लिंक्ड हो। अगर ऐसा नहीं है तो आप अपनी कंपनी से इसे लिंक करने के लिए कहें।
25 रु किलो का प्याज, 60 रुपए प्रति किलो में खरीदने को मजबूर है लोग ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications