भारत में रिलायंस जियो के यूजर्स की संख्या करोड़ पहुंच गई है। जियो ने अपने इस तीन साल के सफर में दूसरी सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है।
नई दिल्ली: भारत में रिलायंस जियो के यूजर्स की संख्या करोड़ पहुंच गई है। जियो ने अपने इस तीन साल के सफर में दूसरी सभी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया है। ग्राहकों को अच्छे प्लान और ज्यादा डेटा बेनिफिट देते हुए जियो ने यूजर्स को बिना ज्यादा सोचे मोबाइल पर इंटरनेट यूज करने की आजादी दी है। सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का भारत में करीब 348 मिलियन यूजर्स हैं। ग्राहकों की पसंद के पीछे का मुख्य वजह जियो में डेटा और कॉलिंग बेनेफिट भरपूर मात्रा में मिलते हैं। ऐसे में कई बार आपको अपना बैंलेस जानने की जरूरत पड़ी होगी। वहीं कई यूजर ऐसे हैं भी होंगे जिन्हें अपना जियो बैलेंस और ऐक्टिव पैक की वैलिडिटी चेक करने में परेशानी होती है। तो आज हम आपको रिलायंस जियो नंबर का बैलेंस पता करने का तरीका बताते हैं..बिना केबल टीवी कनेक्शन के 150 चैनल्स देख सकेंगे आप, जानें कैसे?
इस तरह करें जियो बैलेंस चेक
आईवीआर के जरिए चेक करें जियो बैलेंस
आईवीआर के जरिए बैलेंस चेक करने के लिए आपको मोबाइल से *333# डायल करना है। ऐसा करते ही आपके फोन की स्क्रीन पर बैलेंस डीटेल आ जाएगा।
जियो बैलेंस एसएमएस से जरिये चेक करें
जियो नंबर के बैलेंस को मेसेज भेजकर कर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको फोन के टेक्स्ट मेसेज बॉक्स में जाकर एमबीएएल लिखकर 55333 पर सेंड कर दें।
मोबाइल में जियो ऐप से चेक करें बैलेंस
जियो ऐप से बैलेंस चेक करने के लिए फोन में जियो ऐप का होना जरूरी है। ऐप में लॉगइन करने के बाद ऐप के होमपेज पर बैलेंस दिख जाएगा। यहां ऐक्टिव प्लान के डीटेल के साथ ही डेटा बैलेंस की भी जानकारी मिल जाएगी।
वेबसाइट से चेक करें जियो बैलेंस
आप अपने जियो नंबर के बैलेंस को वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए jio.com पर जाकर अपने जियो नंबर से साइनइन करें। लॉगइन करने बाद स्क्रीन पर दिख रहे पेज में ऊपर की तरह चेक जियो बैलेंस का ऑप्शन मिलेगा। डेटा प्लान का वैलिडिटी चेक करने के लिए 'My Plans' सेक्शन में जाएं।
जानें जियो प्रीपेड और पोस्टपेड बैलेंस चेक करने का तरिका
अगर आप प्रीपेड बैलेंस और वैलिडिटी चेक करना चाहते है तो अपने प्रीपेड जियो नंबर का बैलेंस चेक करने के लिए टेक्स्ट मेसेज बॉक्स में BAL लिखकर 199 पर सेंड करें। ऐसा करते ही आपको टेक्स्ट मेसेज के जरिए प्रीपेड बैलेंस और पैक की जानकारी मिल जाएगी।
दूसरी ओर आप पोस्टपेड बैलेंस चेक करना चाहते है तो आप जियो का पोस्टपेड कनेक्शन यूज करते हैं तो आपको बैलेंस चेक करने के लिए BILL लिखकर 199 सेंड करना होगा। एसएमएस के जरिए आपको बैलेंस और वैलिडिटी की जानकारी दे दी जाएगी।
टैरिफ प्लान को ऐसे करें चेक
जियो नंबर पर अगर आप कोई टैरिफ प्लान यूज करते है तो इसे चेक करने के लिए MY PLAN लिखकर 199 पर सेंड कर दें। एसएमएस के जरिए आपको प्लान की जानकारी दे दी जाएगी।
जियो यूजर्स इस बात का रखें विशेष ध्यान
- अपना जियो नंबर जानने के लिए *1# डायल करें।
- बैलेंस और टॉकटाइम के लिए *333# डायल करें।
- 4G डेटा चेक करने के लिए MBAL लिखकर 55333 पर मेसेज करें।
- 4G डेटा को ऐक्टिवेट करने के लिए 1925 पर कॉल करें या START लिखकर 1925 पर मेसेज करें।
- कॉल रेट जानने के लिए TARIFF लिखकर 191 पर मेसेज करें।
- कॉलरट्यून ऐक्टिवेट करने के लिए *333*3*1*1# डायल करें।
- कॉलरट्यून बंद करने के लिए *333*3*1*2# डायल करें।
- जियो फाई डिवाइस का नंबर जानने के लिए JIO लिखकर 199 पर भेज दें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications